तमिलनाडु में 59 साल बाद कांग्रेस की मंत्रिमंडल में वापसी, जानिए कैबिनेट विस्तार में किन नेताओं को मिला मंत्री पद
सीएम विजय
Tamil Nadu CM Joseph Vijay: तमिलनाडु में सरकार गठन के बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो गया है. सबसे खास बात यह है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस को भी जगह दी गई है.ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव नतीजों के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने विजय को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था.करीब 59 साल बाद ऐसा हुआ है जब कांग्रेस सीधे तौर पर तमिलनाडु सरकार का हिस्सा बनी है.
चेन्नई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस विस्तार में कुल 23 विधायकों को मंत्री बनाया गया. इनमें TVK, कांग्रेस, VCK और IUML के नेताओं को जगह मिली है.
कांग्रेस विधायक एस राजेश कुमार और पी विश्वनाथन को विजय कैबिनेट में शामिल किया गया है. राजेश कुमार किलियूर और विश्वनाथन मेलूर सीट से विधायक हैं. इसके साथ-साथ TVK से 21 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
क्यों खास माना जा रहा है यह विस्तार?
तमिलनाडु में लंबे समय से राजनीति DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती रही है. कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा तो रही, लेकिन सत्ता में भागीदारी नहीं मिलती थी.अब विजय सरकार में शामिल होकर कांग्रेस ने 59 साल बाद सरकार में वापसी की है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार सिर्फ मंत्रियों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि 2026 के बाद राज्य की नई गठबंधन राजनीति का संकेत भी माना जा रहा है.
21 मई को TVK के 21 विधायकों ने ली शपथ
- श्रीनाथ
- कमली एस
- सी विजयलक्ष्मी
- आरवी रंजीतकुमार
- विनोद
- राजीव
- बी राजकुमार
- वी गांधीराज
- मथन राजा पी
- जगदेश्वरी के
- एम विजय बालाजी
- लोगेश तमिलसेल्वन डी
- विजय तमिलन पार्थिबन ए
- रमेश
- कुमार आर
- थेन्नारासु के
- वी संपत कुमार
- मोहम्मद फरवास जे
- डी सरथकुमार
- एन मैरी विल्सन
- विग्नेश के
विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद थलपति विजय ने 10 मई को सीएम पद की शपथ ली थी. वह तमिलनाडु के नौवें मुख्यमंत्री बने. उनके साथ-साथ नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी.
ये भी पढ़ें:‘कुर्बानी तो होगी, कोई नहीं रोक सकता…’, पश्चिम बंगाल में सरकार को हुमायूं कबरी की खुली चुनौती