Char Dham Yatra Cyber Fraud: चारधाम यात्रा में बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, हेलीकॉप्टर बुकिंग और VIP दर्शन के नाम पर लोगों को बना रहे शिकार

Char Dham Yatra Cyber Fraud: चारधाम यात्रा पर जाने वाले कई श्रद्धालु इन दिनों साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में पुलिस ने यात्रियों के हित में एडवाइजरी जार की है.
Char Dham Yatra cyber fraud

चारधाम यात्रा में साइबर ठगों से सावधान रहें

Char Dham Yatra Cyber Fraud: चारधाम यात्रा पर जाने वाले कई श्रद्धालु इन दिनों साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करते हैं. इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें श्रद्धालुओं के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है. पुलिस ने लोगों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

साइबर ठग कैसे अपने जाल में फंसाते हैं?

  • पुलिस के अनुसार, साइबर ठग फर्जी विज्ञापन और नकली वेबसाइट्स के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं.
  • पहले वे सस्ते टिकट, जल्दी बुकिंग या VIP दर्शन का लालच देते हैं, फिर लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करवाकर उनके बैंक खातों से पैसे गायब कर देते हैं.
  • इस तरह के मामलों को रोकने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई है, जो हेलीकॉप्टर बुकिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड पर नजर रख रही है.
  • अब तक यह टीम करीब 55 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है.
  • इन मामलों में कई फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज, नकली वेबसाइट्स, वॉट्सऐप नंबर और बैंक खाते शामिल पाए गए हैं.
  • पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच लगातार जारी है.

पुलिस ने क्या सलाह दी?

पुलिस ने सलाह दी है कि हेलीकॉप्टर टिकट या होटल बुकिंग हमेशा सरकारी या ऑफिशियल वेबसाइट से ही करें. किसी अनजान लिंक, सोशल मीडिया पोस्ट या वॉट्सऐप मैसेज पर भरोसा करके पेमेंट न करें.

ये भी पढ़ें-LPG Cyber Scam: LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! फर्जी कॉल और मैसेज से हो रही ठगी, ऐसे रहें सतर्क

इन बातों का खास ध्यान रखें

इसके अलावा, आकर्षक ऑफर्स और सस्ते पैकेज के नाम पर मिलने वाले विज्ञापनों से भी सावधान रहने की जरूरत है. साइबर ठग ऐसी फर्जी वेबसाइट्स बनाते हैं, जो बिल्कुल असली वेबसाइट जैसी दिखती हैं. कई बार उनका URL भी असली वेबसाइट से मिलता-जुलता होता है, जिससे लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं.

ज़रूर पढ़ें