सावधान! शादी के कार्ड के नाम पर फैल रहा है खतरनाक स्कैम, ऐसे रखें अपना फोन सुरक्षित

Wedding Card Cyber Scam: राजस्थान पुलिस ने वॉट्सऐप पर आने वाले फर्जी 'मैरिज कार्ड' के जरिए हो रहे साइबर हमलों को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें फेक apk फाइलें डाउनलोड होने पर फोन का डेटा हैकर्स तक पहुंच सकता है.
Wedding Card Cyber Scam

शादी कार्ड के नाम पर हो रहा स्कैम

Wedding Card Cyber Scam: डिजिटल दौर में जहां शादियों के कार्ड ऑनलाइन भेजना आसान हो गया है, वहीं साइबर ठग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं. आजकल ठग रिश्तेदारों के नाम से नकली डिजिटल कार्ड भेजते हैं, जिनमें छिपे खतरनाक लिंक पर क्लिक करते ही आपका फोन हैक हो सकता है और बैंक खाता खाली हो सकता है. राजस्थान पुलिस ने भी इस नए खतरे के प्रति आगाह किया है. इसलिए किसी भी अनजान या फेक डिजिटल कार्ड को खोलने से पहले सावधानी जरूर बरतें.

जानिए कैसे होता है ये स्कैम?

राजस्थान पुलिस ने वॉट्सऐप पर आने वाले फर्जी ‘मैरिज कार्ड’ के जरिए हो रहे साइबर हमलों को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें फेक apk फाइलें डाउनलोड होने पर फोन का डेटा हैकर्स तक पहुंच सकता है.

ये खतरनाक फाइलें असली डिजिटल निमंत्रण की तरह लगती हैं, इसलिए किसी भी अनजान लिंक या कार्ड फाइल को खोलने से बचना चाहिए.

  • हैकर्स आपके पूरे फोन को अपने इशारों पर चला सकते हैं.
  • आपके फोन में मौजूद फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स ठगों के पास पहुंच सकते हैं.
  • आपकी बैंकिंग आईडी, पासवर्ड और पैसों से जुड़ी सारी जानकारी चोरी हो सकती है.
  • ठग आपके फोन पर आने वाले बैंक के OTP और पर्सनल मैसेज को आसानी से पढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-आपके मोबाइल पर भी नहीं आया इमरजेंसी अलर्ट फ्लैश? क्‍या है इसकी वजह, जानें

जानिए कैसे बचें?

  • अगर आप या आपका कोई परिचित इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो जाए तो तुरंत शिकायत करें.
  • मदद के लिए तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें.
  • आप 9256001930 या 9257510100 पर संपर्क करके सहायता ले सकते हैं.
  • धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए सरकारी वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाएं.
  • आप अपने पास के पुलिस स्टेशन या सीधे साइबर सेल जाकर भी मदद मांग सकते हैं.
  • आप जितनी जल्दी शिकायत दर्ज करेंगे अपने पैसे और डेटा को बचाने की उम्मीद उतनी ही ज्यादा होगी.

ज़रूर पढ़ें