EPFO की नई सुविधा शुरू, WhatsApp पर एक मैसेज में मिलेगा PF बैलेंस और पासबुक सहित कई डिटेल्स
EPFO का नया WhatsApp सर्विस शुरू
Check PF Balance Easily: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए जरूरी बदलाव और नई सुविधाएं लाता रहता है. वहीं EPFO ने 1 नवंबर 2026 से एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब घर बैठे WhatsApp पर एक मैसेज करते ही ग्राहकों को उनके EPFO अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी. EPFO ने अपने 74वें स्थापना दिवस के मौके पर 1 नवंबर को अपना WhatsApp चैनल शुरू किया है, जिसमें ग्राहकों की PF बैलेंस, ट्रांजैक्शन और पासबुक समेत कई दूसरी डिटेल्स बहुत आसानी सी मिल जाएंगी. आइए जानते हैं कि EPFO की यह नई सेवा क्या है और यह कैसे काम करती है.
WhatsApp पर शुरू हुई EPFO की नई सुविधा
बता दें कि EPFO ने WhatsApp पर अपना नया चैनल लॉन्च किया है. इससे करोड़ों ग्राहकों के लिए PF खाते का बैलेंस चेक करना, पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देखना और PF पासबुक से जुड़ी डिटेल्स हासिल करना बहुत आसान हो जाएगा. इसके अलावा इस चैनल के जरिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी जानकारी और जरूरी प्रोसेस के बारे में भी आसानी से पता लगाया जा सकती है. EPFO की इस नई पहल से करोड़ों खाताधारकों को बड़ी राहत मिलेगी.
बंद PF खातों वालों के लिए भी बड़ी राहत
इसके साथ ही EPFO ने एक और बड़ी सुविधा दी है. अगर किसी खाताधारक का पिछले कुछ समय से PF अकाउंट बंद है और उसमें किसी तह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, तो उनके लिए भी राहत भरी खबर है. इसके तहत जिन खातों में 1,000 रुपये या उससे कम रकम जमा है, उनका पैसा अपने आप खाताधारक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इस पैसे को पाने के लिए कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
खाताधारक का आधार वेरिफाइड होना जरूरी है
- बैंक खाते की पहचान और जानकारी कन्फर्म होनी चाहिए.
- बैंक खाता EPFO से लिंक और आधार से जुड़ा होना चाहिए.
- EPFO के अनुसार, इस सुविधा से करीब 1 लाख खातों को फायदा मिलने की उम्मीद है.