पेट्रोल होगा सस्ता? दिवाली से पहले सरकार ने हटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, डीजल-ATF पर बड़ा फैसला

Petrol Tax Zero: फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अक्टूबर के अंतिम दिन नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि सरकार ने पेट्रोल शिपमेंट पर लेवी को हटाने का फैसला किया है.
Petrol Pump

दिवाली से पहले सरकार ने हटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, डीजल-ATF पर क्या लिया फैसला

Petrol Tax Zero: दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार की फाइनेंस मिनिस्ट्री ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि पेट्रोल पर लगने वाले एक्सपोर्ट ड्यूटी को हटा दिया गया है. वहीं डीजल और हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर टैक्स को बढ़ा दिया गया है. अब सबके मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या अब पेट्रोल की कीमत कम हो जाएगी? यहां जानें सबकुछ.

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अक्टूबर के अंतिम दिन नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि सरकार ने पेट्रोल शिपमेंट पर लेवी को हटाने का फैसला किया है. जबकि डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ा दिया है. यह फैसला ग्लोबल एनर्जी मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव और वेस्ट एशिया में जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते लिया गया है. यह सिर्फ दो हफ्तों के लिए ही लागू किया गया है.

कितना बढ़ा टैक्स?

अभी तक पेट्रोल में 2.50 रुपए प्रति लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगती थी, जिसे अब जीरो कर दिया गया है. वहीं ATF पर लगने वाले एक्सपोर्ट ड्यूटी 10.50 रुपए को बढ़ाकर 11 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. डीजल पर भी 8.50 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 11.50 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. यानी कि सीधे 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है. हालांकि, यह सिर्फ 2 सप्ताह तक ही लागू रहेगा.

ये भी पढ़ेंः 200 CCTV, 4000 जवान,14 सुरक्षा जोन… INDIA गठबंधन की रैली को लेकर कैसी है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था?

क्या पेट्रोल होगा सस्ता?

विंडफॉल टैक्स कम होने से पेट्रोल की कीमत भले ही कम हो जाए, लेकिन आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यानी आम आदमी को जितने रुपए में पेट्रोल मिल रहा है, उतने में ही मिलेगा. कोई अंतर नहीं आएगा. सरकार जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच टैक्स लगाकर अतिरिक्त लाभ कमाना चाहती है.

ज़रूर पढ़ें