1 नवंबर से बदल गए 5 बड़े नियम, टोल पास से लेकर मोबाइल कॉल और पेंशन तक पर पड़ेगा असर

Rule Change From 1 November: सरकार ने टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले निजी वाहन मालिकों के लिए 1500 रुपये का सालाना पास शुरू करने का फैसला किया है. इसका फायदा टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग उठा सकेंगे. इससे स्थानीय लोगों को बार-बार टोल शुल्क देने से राहत मिलेगी.
Rule Change From 1 November

आज से बदल गए कई बड़े नियम

Rule Change From 1 November: नए महीने नवंबर की शुरुआत हो चुकी है. हर महीने की तरह इस बार भी कई नियमों में बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है. इन बदलावों में टोल टैक्स, वाहनों की आवाजाही, जीएसटी, शराब की खरीदारी, मोबाइल कॉल और पेंशन से जड़े नियम शामिल हैं. आइए जानते हैं नवंबर में लागू होने वाले इन छह बड़े बदलावों के बारे में.

1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास

सरकार ने टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले निजी वाहन मालिकों के लिए 1500 रुपये का सालाना पास शुरू करने का फैसला किया है. इसका फायदा टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग उठा सकेंगे. इससे स्थानीय लोगों की बार-बार टोल शुल्क देने से राहत मिलेगी.

GST रिटर्न भरने वालों को राहत

जीएसटी से जुड़े नियमों में भी बदलाव की तैयारी है. इसके तहत टैक्स रिफंड की प्रक्रिया आसान बनाने और दस्तावेजों का बोझ कम करने पर जोर दिया जा रहा है. वहीं, सालाना 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए नई रिटर्न व्यवस्था लागू करने की योजना है.

महंगी शराब खरीदने पर डिजिटल पेमेंट जरूरी

तमिलनाडु में शराब खरीदने के नियम में बदलाव हुआ है. TASMAC के नए नियम के अनुसार, 1000 रुपये से अधिक कीमत वाली शराब की बोतल खरीदने पर डिजिटल पेमेंट करना अनिवार्य होगा. यानी ऐसी खरीदारी के लिए नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा.

मोबाइल पर दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम

मोबाइल यूजर्स के लिए CNAP सुविधा शुरू की जा रही है. इसके तहत अनजान नंबर से कॉल आने पर फोन की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखाई देगा. इस सुविधा का उद्देश्य फर्जी और अनचाही कॉल की पहचान आसान बनाना है.

ये भी पढ़ें-पेट्रोल होगा सस्ता? दिवाली से पहले सरकार ने हटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, डीजल-ATF पर बड़ा फैसला

पेंशनर्स को जमा करना होगा लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनभोगियों को नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा. इसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर है. वहीं, 80 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है.

ज़रूर पढ़ें