‘लड़कियां लड़कों के साथ भाग जाती हैं फिर प्रेग्नेंट होकर…,’ लव मैरिज पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बयान

Anandiben Patel Love Marriage Statement: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र-छात्राओं से शादी को लेकर कहा, अगर आपने किसी को पसंद किया है. दोनों का एक-दूसरे के साथ प्रेम है तो जब तक आत्मनिर्भर न बन जाएं, तब तक शादी न करें.
Anandiben Patel Love Marriage Statement

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

UP Governor Love Marriage Remarks: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ में एकेटीयू दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि जब तक आप आत्मनिर्भर न बन जाएं, तब तक शादी न करें. इस दौरान उन्होंने बेटे को लेकर भी बात की. जानें क्या कहा?

राज्यपाल ने यह बयान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कही. राज्यपाल ने कहा, लव मैरिज की विरोधी नहीं हूं. लेकिन कभी-कभार लड़के लड़कियां भाग जाते हैं और कुछ दिनों बाद दोनों के बच्चे पैदा हो जाते हैं. उसे न तो मायके वाले स्वीकार करते हैं और ना ही ससुराल वाले स्वीकार करते हैं. तो उसका रखरखाव कौन करेगा. मां-बाप कौन है? सरकार ही उसका मां बाप है. आप सभी का ये पराक्रम हैं. ये पराक्रम मत कीजिए.”

आत्मनिर्भर बनने के बाद ही करें शादीः राज्यपाल

उन्होंने छात्र-छात्राओं से शादी को लेकर कहा, ‘अगर आपने किसी को पसंद किया है. दोनों का एक-दूसरे के साथ प्रेम है तो जब तक आत्मनिर्भर न बन जाएं, तब तक शादी न करें. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार से लव मैरिज का विरोध नहीं करती हूं लेकिन जो महिलाओं और बेटियों की दशा हो रही है, एक इधर तो एक और दूसरी जेल में. क्या मिला? पढ़ाई गई, जिम्मेदारी आई?’

ये भी पढ़ेंः 582 करोड़ कैश, 15 क्विंटल चांदी और 32KG सोना… राम मंदिर चढ़ावे की पूरी डिटेल, जानें कहां-कितना हुआ खर्च

बेटे को लेकर क्या बोलीं राज्यपाल

राज्यपाल ने अपने बेटे को लेकर कहा, ‘मैने अपने बेटे को पढ़ने के लिए बेंगलुरु भेजा था. मैं खुद उससे बोली कि अगर कोई बेटी तुम्हें वहां पसंद हो तो बता देना. मैं तु्म्हारी शादी करवा दूंगी, लेकिन उसने पसंद ही नहीं किया. वहां से पढ़कर वापस आया और कहा कि मां आप देखिए.’ राज्यपाल आनंदीबेन का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ज़रूर पढ़ें