पहला फरार, दूसरा बीमार, तीसरे ने किया मना, चौथे से शादी लेकिन नहीं हुई दुल्हन की विदाई, जानें क्या है मामला

UP News: मिर्जापुर में एक लड़की की शादी होने से पहले ही दूल्हा फरार हो गया. हालांकि उसकी शादी दूसरे लड़के से कराई गई, लेकिन वह भी विदाई नहीं कराया.
marriage with fourth groom

शादी (फाइल फोटो)

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक युवती की शादी जिस लड़के से होना तय हुआ. वह अचानक से शादी के तीन दिन पहले ही फरार हो गया. जब दूल्हा फरार हो गया, तो घरवालों को लगा कि बेइज्जती होगी. इसलिए उन्होंने लड़की वालों से आग्रह किया वे छोटे बेटे से शादी कर लें. लड़की वाले भी शादी के लिए तैयार हो गए लेकिन शादी के दिन वो भी बीमार हो गया. इस दौरान भी विकल्प खोजा गया और युवती की शादी कराई गई, लेकिन विदाई नहीं हुई. यहां जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कछवां गांव का है. जहां करीब डेढ़ साल पहले 22 अगस्त 2025 को एक युवती की शादी 20 अप्रैल 2026 को होना तय हुआ. सबकुछ ठीक-ठाक रहा. दोनों पक्षों ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली और तय समय पर शादी होनी ही थी, कि शादी के तीन दिनों पहले यानी 17 अप्रैल 2026 को होने वाला दूल्हा घर छोड़कर फरार हो गया.

तीसरे ने शादी से किया इनकार

दूल्हे के घरवालों ने लड़की वालों को जब यह बात बताई, तो वो हैरान रह गए. हालांकि इस दौरान लड़के के घरवालों ने कहा कि शादी कैंसिल नहीं होगी. दूसरे नंबर वाले लड़के से शादी होगी. लड़का भी राजी हो गया, लेकिन शादी के दिन वह भी बीमार हो गया. ऐसे मौके पर बीमार हुआ कि कुछ भी कर पाना बड़ी चुनौती थी. घरवालों ने इस दौरान तीसरे नंबर के बेटे को मनाने का प्रयास किया लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ेंः शादी में दूल्हे को चालाकी दिखाना पड़ा भारी, दुल्हन ने लौटाई बारात, जानें क्या है मामला

चौथे से हुई शादी लेकिन नहीं हुई विदाई

जब बारात जाने को कुछ ही घंटे बचे तो घरवालों ने सबसे छोटे बेटे यानी चौथे नंबर वाले को तैयार कर लिया. लड़की पक्ष भी राजी हो गए और शादी भी हुई, लेकिन विदाई नहीं हुई. विदाई का समय आया, तो पता चला कि सभी बाराती फरार हो चुके हैं. जब लड़के के पिता से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि जिस लड़के से शादी फिक्स थी. उसी के साथ विवाह किया जाएगा. अब लड़की पक्ष वालों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

ज़रूर पढ़ें