जौनपुर में दूल्हे को गोली मारने वाला रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख का था इनामी

Jaunpur Encounter: यूपी पुलिस ने जौनपुर में दूल्हे को गोली मारने वाले आरोपी रवि यादव का एनकाउंटर कर दिया है.
Ravi Yadav Encounter

जौनपुर में 1 लाख का इनाम रवि यादव ढेर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाईवे पर दूल्हे को गोली मारने वाले बदमाश को ढेर कर दिया है. बदमाश रवि यादव पर यूपी सरकार ने 1 लाख रुपए का इनाम रखा था. इस चर्चित हत्याकांड में 3 आरोपी शामिल थे, जिसमें अभी भी 2 फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. इस हत्याकांड को लेकर यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे थे. लेकिन यूपी सरकार ने एक बार फिर यह बता दिया है कि अपराधियों को लेकर कोई ढील नहीं दी जाएगी.

दरअसल, 1 मई की शाम जौनपुर में फूलों से सजी कार में सवार होकर दूल्हा आजाद बिंद जा रहा था. पूरा परिवार और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात में शामिल होने पहुंचे थे. दूल्हा भी शादी को लेकर काफी खुश था, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि आज ही उसका आखिरी दिन होगा. घर से करीब 5 किलोमीटर दूर जैसे ही दूल्हा गाड़ी में सवार होकर पहुंचा. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें एक गोली विंडशील्ड को चीरते हुए सीधे दूल्हे के सीने में जा घुसी. इस दौरान कई राउंड गोली चली. जिसमें दूल्हा आजाद बिंद की मौत हो गई.

पुरानी रंजिश की वजह से हुई थी हत्या

इस दौरान बारात में काफी संख्या में लोग शामिल रहे, लेकिन बचाया नहीं जा सका. गोली लगने के तुरंत बाद ही पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश की वजह से हत्या हुई है.

ये भी पढे़ंः लखनऊ में DU की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ट्रेन से उतारा और 3 दिनों तक बनाए रखा बंधक, UPSC की तैयारी करती थी युवती

तीनों आरोपियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम

घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था, जिसको पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों के ऊपर 1-1 लाख रुपए का इनाम रखा था. आरोपी भी लगातार ठिकाना बदलते रहे, लेकिन पुलिस ने रविवार की देर रात एक आरोपी रवि यादव को मार गिराया. पुलिस के मुताबिक अभी भी मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर फरार बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें