UP में BJP नेता को बंधक बनाकर 15 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश सोने की चेन लेकर फरार

UP BJP Leader Robbery Incident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीजेपी नेता के साथ लूट का मामला सामने आया है. नेता के फॉर्म हाउस से 12 लाख रुपये की नकदी और सोने की चैन लूटकर ले गए.
up news

भाजपा नेता को बंधक बनाकर लूट

Kanpur BJP Leader Robbery: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता के फार्म हाउस पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. सोमवार रात दो नकाबपोश बदमाशों ने BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव को बंधक बना लिया. इसके बाद आरोपी उनके पास मौजूद नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यूरी गांव में हुई. जहां रमेश यादव सोमवार रात लखनऊ से लौटने के बाद अपने फार्म हाउस पर रुके थे. इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे. उन्हें हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया.

आरोपियों ने रमेश यादव के हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया. इसके बाद बदमाश नकदी और सोने के गहने लेकर मौके से भाग निकले. पुलिस के अनुसार, लूटे गए सामान में करीब 15 लाख रुपये नकद और सोने की दो चेन शामिल हैं.

खुद को छुड़ाकर पुलिस को दी सूचना

बदमाशों के जाने के बाद रमेश यादव ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और बाहर निकलकर सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फार्म हाउस के आसपास जांच शुरू की.

कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

पुलिस इस मामले में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका होने की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पूछताछ के लिए सुरक्षा गार्ड, निजी सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों समेत करीब 14 लोगों से जानकारी जुटाई गई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है. हालांकि, शुरुआती फुटेज में संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दिए हैं. पुलिस आसपास की गतिविधियों और फार्म हाउस की चारदीवारी के पास मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं.

ये भी पढ़ें:‘कांग्रेस बनाती थी CEC को मंत्री और राज्यपाल…’, पीयूष गोयल बोले- याद करो अपना पुराना रिकॉर्ड

ज़रूर पढ़ें