‘बाबू…’, हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर, फिर प्रेमी के प्यार में पागल युवती ने फ्लाईओवर से लगा दी छलांग

Satna: सतना में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. साथ में मौजूद फरार हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है.
Satna Flyover incident

सतना फ्लाईओवर से कूदी युवती

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवती ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी. जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. युवती का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. युवती के फ्लाईओवर से नीचे कूदने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन मामला प्रेम-प्रसंग जैसा लग रहा है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है, क्योंकि जब युवती फ्लाईओवर से नीचे कूदी. उस दौरान साथ में एक लड़का भी था, जो घटना के बाद फरार हो गया. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र का है. जहां सेमरिया चौराहे पर स्थित फ्लाईओवर पर चढ़ी एक युवती अचानक से नीचे कूद पड़ी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, युवती की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

युवती का साथी फरार

युवती के पहचान आरती के रूप में हुई है, जो संग्राम कॉलोनी की बताई जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब युवती फ्लाईओवर से कूदी, उस दौरान उसके साथ एक युवक भी मौजूद था, लेकिन घटना के तुरंत बाद ही वह मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती और लड़के के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई.

ये भी पढ़ेंः ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था…’, 60 साल के बुजुर्ग ने कराया अपना मृत्यु भोज; 7 हजार लोगों को खिलाया

हाथ में लिखा ‘बाबू’ और लगा दी छलांग

पुलिस ने भी प्रेम-प्रसंग के चलते घटना होने की संभावना जताई है. पुलिस ने जब मामले की जांच किया तो पाया कि लड़की ने अपने हाथ पर ‘बाबू’ और मोबाइल नंबर लिखा है. पुलिस यह मान रही है कि युवती ने शायद उस लड़के का मोबाइल नंबर लिखा है, जो उस दौरान साथ में मौजूद रहा. फिलहाल, युवती अभी कुछ कह पाने की हालत में नहीं है. इसलिए पुलिस को ज्यादा जानकारी भी नहीं मिल पा रही है. युवती के बयान पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी. अभी युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है.

ज़रूर पढ़ें