Chhattisgarh News: दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध करने वाले साइबर ठग गूगल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर प्रमुख बैंकों, बीमा कंपनियों, होटलों, वॉलेट्स, यूपीआई, गैस एजेंसियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं के कस्टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं.
Chhattisgarh News: पुलिस जवान भी लगातार नक्सलियों को चारों तरफ से घेरने की कवायद में लगे हुए हैं. राजनांदगांव रेंज के मोहला-मानपुर और गढ़चिरौली समेत कवर्धा क्षेत्र में नक्सलियों का मूवमेंट कुछ दिनों पहले देखने को मिला था. और कुछ नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुई थी.
Chhattisgarh News: बीजापुर के पीडिया में हुई नक्सली मुठभेड़ को कवासी लखमा ने फर्जी बताया है, जिसपर बालोद पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने नक्सली को 5 साल पाला है.
Chhattisgarh News: रविवार की रात तकरीबन 12:15 बजे मृतक और पांचों आरोपी शादी स्थल से कुछ दूरी पर मिले. इस बीच विवाद खत्म करने की बात पर बहस होने लगी. बात-बात में विवाद बढ़ता गया. इस दौरान नाबालिग लड़कों ने चाकू निकालकर युवक का गला रेत दिया.
Chhattisgarh News: दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित अधिकािरयों ने कार्यक्रम में यातायात जागरूकता के लिए एक पोस्टर लांच किया. इस पोस्टर में दुपहिया वाहन चालकों के लिए 21 दिन तक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की गई है.
Chhattisgarh Liquor Scam: आज पुलिस कस्टडी में लेकर त्रिलोक सिंह ढिल्लन को EOW के अधिकारी उनके नेहरू नगर पूर्व स्थित बंगले पर पहुंचे और इस समय बंगले के अंदर छापेमार की कार्रवाई की गई.
Radhika Kheda: राधिका खेड़ा के बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सब पहले से तय था, सब स्क्रिप्टेड था. जो भी घटनाक्रम है, उसको देखेंगे, तो उससे स्पष्ट हो गया था, कि उनकी भारतीय जनता पार्टी के साथ डील हो गई है, और उसी के चलते यह सब कहानी गढ़ी गई है.
Lok Sabha Election: दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया को निर्भीक व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना है, उन्होंने कहा कि निर्वाचन का महत्वपूर्ण काम सजगता और सक्रियतापूर्वक करें. अवैध परिवहन, नगदी, शराब या अन्य नशे की सामग्री व अन्य सामग्री आने की संभावना पर सघन जांच नियमित करना होगा.
Chhattisgarh News: कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात थाना छुईखदान के अमलीडीह कला गांव की है. स्थानीय पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब मामले की जांच में जुटी पुलिस व फोरेंसिक की टीम को युवक की हत्या का सुराग उसकी सगी बहन के तरफ इशारा कर रहा था. अमलीडीह कला जहां देवप्रसाद पिता लेखराम वर्मा , उम्र 18 वर्ष निवासी अमलीडीह कला की लाश उसके मकान के कमरे के अंदर रखे एक खाट में मृत अवस्था मे खून से लथपथ मिला.
Lok Sabha Election: जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में ठंडा पानी की व्यवस्था के तहत प्याऊ घर बनाने और मटके में ठंडे पानी, गिलास, मग आदि के साथ ही बैठने की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था, बैंच, आवश्यकतानुसार कूलर-पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.