जीतू पटवारी ने कहा, 'बीजेपी ने मध्य प्रदेश का इतिहास कलंकित कर दिया. इसको राजनीतिक दुष्टता का नाम दिया जाता है. एक निर्वाचन अधिकारी, जो विधानसभा का सेक्रेटरी भी है. उसने भारतीय जनता पार्टी का अमली जामा पहन लिया और मध्य प्रदेश को कलंकित कर दिया.'
सीताराम ने पतिराम की गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए. जिसमें पतिराम की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.
राज्यसभा चुनाव से पहले कमलेश्वर डोडियार सोमवार को अचानक गायब हो गए. शाम से लेकर कुछ घंटे तक संपर्क से बाहर रहे. उनके दोनों मोबाइल नंबर भी बंद बताए जा रहे हैं. विधायक के समर्थक और अन्य पार्टियों के नेता उनकी खोज खबर में जुटे हैं.
कांग्रेस का आरोप है कि जानबूझकर एयरपोर्ट पर विमान को खड़ा रखा गया. जिससे कि विधायकों को शिफ्ट ना किया जा सके. हालांकि अभी तक विमान के डिले होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
पवन खेड़ा ने आगे कहा, 'जैसे हरियाणा राज्य सभा चुनाव में करोड़ों रूपये लगाने के बावजूद भाजपा ने मुंह की खाई थी, आगामी चुनाव में भी उनका यही हाल होगा. भाजपा के छल-बल का जवाब इंडिया गठबंधन परिवार मजबूती से देगा.'
अभय मिश्रा ने कहा, '35 साल से हमने ना अखबार पढ़ा, ना टीवी देखी, ना व्हाट्सएप देखते हैं. हमको नहीं पता कि बीजेपी ने तीसरा कैंडिडेट उतारा है.'
उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी पहले अपना घर संभाले. बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक अंतरआत्मा से वोट डालें तो अपनी सरकार के खिलाफ ही वोट डाल देंगे.
मध्य प्रदेश के संविदा कर्मियों को राज्य सरकार ने तोहफा दिया है. संविदा कर्मियों के वेतन में 4.46% वार्षिक की बढ़ोतरी की गई है. इससे प्रदेश के डेढ़ लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा मिेलगा.
बाबा महाकाल मंदिर में पुष्पा स्टाइल में रील बनाने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक युवक ने पुष्पा फिल्म के नायक अल्लू अर्जुन की तरह नीली साड़ी पहन रखी है. युवक ने अपने पूरे शरीर को भी नीले रंग में रंगा हुआ है. तभी युवक मंदिर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचता है. इस दौरान एक महिला सुरक्षा कर्मी भी युवक के साथ रील बनाती है.
एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चिंता भारतीय रेल में स्लीपर कोच की स्थिति को लेकर है. एसी कोच की तुलना में स्लीपर कोच की खिड़कियां खुली रहती हैं. ऐसे में बेडरोल, तकिया और अन्य चीजों के मेंटेनेंस को लेकर काफी परेशानी हो सकती है.