ईंटखेड़ी थाना प्रभारी का कहना है कि मशीन में आग कैसे लगी अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि बैटरी और इलेक्ट्रिक सिस्टम में खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी.
मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां सामान्य दिनों में 10 से 15 जून के बीच मानसून पहुंचता है. लेकिन इस बार लेट होने के कारण इसके 18 से 20 जून को पहुंचने की संभावना है.
25 से नौतपा शुरू हुआ था. शुरुआती 5 दिन भीषण गर्मी का दौर देखा गया. दिन में हीटवेव और रात में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया. हालांकि अब बीच नौतपा में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अब अगले 4-5 दिन आंधी-बारिश की संभावना है.
मध्य प्रदेश ने एक और उपलब्धि हासिल की है. गेहूं उपार्जन के मामले में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन बन गया है.
बताया जा रहा है दोनों की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई मां-बेटे को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है. इस दौरान कई खुलासे हो सकते हैं. इसके पहले सीसीटीवी फुटेज और गिरिबाला सिंह के स्टेटमेंट और परिजनों के आरोपों के कारण कन्फ्यूजन की स्थिति है.
पूनम सिंह ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ रहते हैं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है. सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी आसापास के इलाकों में पहचान है. प्यार से लोग उन्हें 'माराज' (महाराज) कहते हैं.
पीड़िता का कहना है कि जब आरोपी ससुर की पति से शिकायत की तो ससुराल पक्ष के लोग उल्टा दबाव बनाने लगे. सास और ननद ने खामोश रहने के लिए कहा. वहीं पति ने चूहा मार दवाई खिलाकर कमरा बंद कर दिया.
महिला के 10 साल के बेटे का कहना है कि वह अब अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता है. बेटे ने बताया कि वह अब सारी जिंदगी अपनी मां की शक्ल नहीं देखेगा.
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बीजेपी नेता पारसनाथ तिवारी के घर के टॉयलेट में वॉशबेसिन ठीक करवाने का काम किया गया था. जिसके बाद नाली में गई पाइप लाइन खुली रह गया. आशंका जताई जा रही है कि इसी पाइपलाइन के जरिए संपोले बाथरूम में आ गए.
गुरुवार को कई जिलों में बारिश और ओले देखने को मिले हैं. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.