Chhattisgarh Holiday List 2027: छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2027 का शासकीय कैलेंडर जारी कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश की सूची प्रकाशित की है. इसके मुताबिक अगले साल केवल 15 पब्लिक हॉलिडे रहेंगे. 27 अक्टूबर को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई थी.
Chhattisgarh Arnab Cyclone Effect: भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD ने भारी से अति भारी बारिश की आंशका जताई है. राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों तथा कॉलेजों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया है.
रायपुर. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए हैं.
रायपुर. बस्तर संभाग में पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेशों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. आदेश जारी होने के महीने बाद भी कुछ अधिकारियों के नई पदस्थापना पर ज्वाइन नहीं करने और कुछ के वर्तमान पदस्थापना स्थल से रिलीव नहीं होने की जानकारी सामने आई है.
Raipur Police Diwali Plan: जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस कुछ नया और कुछ अलग करने जा रही है. अब ड्रोन कैमरों, गूगल मैप के लाइव ट्रैकिंग डेटा और itms कैमरों से शहर के व्यस्त इलाकों की निगरानी की जाएगी. इसके जरिए ट्रैफिक, मार्केट और भी कई जगहों पर कड़ी निगरानी की जाएगी.
Chhattisgarh Congress Delhi Rally: कांग्रेस ने इस महारैली के लिए 30 से ज्यादा लग्जरी बसों की बुकिंग की है. छत्तीसगढ़ से करीब 5 हजार से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे.
CG Cyclone Arnab: मौसम विभाग द्वारा जारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को दक्षिण बस्तर के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें दंतेवाड़ा, सुकमा, और बीजापुर जिले शामिल थे. वहीं 29 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग में भी रेड अलर्ट जारी किया है.
Chhattisgarh Rajyotsav Air Show: यह एयर शो 2 नवंबर को नवा रायपुर स्थित सेंध जलाशय के ऊपर आयोजित किया जाएगा. सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजे तक एयरपोर्ट से किसी भी विमान की आवाजाही नहीं होगी.
Chhattisgarh Riyasat Veethika:पर्यटन मंडल ने इस प्रोजेक्ट को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया है. इसके लिए सभी 14 रियासतों के राज परिवारों के वंशजों से संपर्क किया गया है. उनसे सुझाव लिए गए हैं और उनके पास मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने की अपील की गई है.