मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दलीलें सुनी. इसके बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करने का आदेश दिया. कोर्ट ने माना कि मामला संवेदनशील है और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका है. ऐसे में इस स्तर पर जमानत देना सही नहीं होगा.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 5 अफगानी घुसपैठियों को ATS कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने घुसपैठियों को 10 मार्च तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
गुलाल बनाने के लिए सभी प्रकार के फूलों का उपयोग किया जाता है. मुख्यतः गेंदे, गुड़हल, पलाश और चमेली जैसे फूलों का उपयोग गुलाल बनाने में होता है. शुद्ध गुलाल की डिमांड मध्य प्रदेश के बाहर दिल्ली, बेंगलुरु और हरियाणा जैसे शहरों में भी हो रही है.
पुलिस ने बताया है कि गंगोली गांव के रहने वाले राम लखन गुर्जर ने सिरोली गांव की एक युवती के साथ भाग कर प्रेम विवाह कर लिया था. इस प्रेम विवाह से लड़की का पिता गिर्राज गुर्जर ने बदला लेने लड़के के परिवार और उनके घर को निशाना बनाया.
शिक्षा के क्षेत्र में भी पहल की गई है. वर्ष 2025 में विभिन्न कक्षाओं में 1007 बंदियों ने अध्ययन किया, 550 बंदी हिंदी राष्ट्रभाषा परीक्षा में शामिल हुए. 6,646 बंदियों को साक्षर बनाया गया. सरकार का कहना है कि इन प्रयासों का उद्देश्य बंदियों का पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है.
MP Budget Session: विधानसभा में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश का मामला उठा. विपक्ष के विधायक अजय सिंह ने गौवंश का ध्यानाकर्षण लगाया. निराश्रित गौवंश के सवाल को लेकर पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा अजय सिंह ने इस पर ध्यानाकर्षण लगाया था. निराश्रित गौवंश पर चिंता व्यक्त की थी.
पिछले तीन साल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट पर सरकारी खजाने से कुल 201 करोड़ 85 लाख 31 हजार रुपये खर्च किए गए. लेकिन इससे न तो रोजगार और न ही निवेश हुआ.
Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से बडे़ फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. यहां पर एक सरकारी स्कूल में बच्चे तो 200 हैं पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल लगाया गया है.
कलेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि सभी विभागों के अधिकारियों को टास्क फोर्स में लिया गया है. अभी एसडीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित हुई है. बैरागढ़ के आसपास अतिक्रमण चिन्हित किए हैं, जिनको 1-2 दिन में हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी.
Jabalpur news: तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनने के बावजूद भी तीन तलाक के मामले कम नहीं हो रहे हैं. हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें शौहर ने व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया.