बारातियों को नहीं मिले छुआरे, तो शादी में किया बवाल, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बिरयानी के लिए भी मचाया था उत्पात

UP News: यूपी के अमरोहा में बारातियों को छुआरे नहीं मिले, तो बवाल कर दिया. इस दौरान गांव वालों ने इतना पीटा की अस्पताल में इलाज जारी है.
Amroha Crime News

अमरोहा में बारातियों की पिटाई (File Photo)

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शादी समारोह के बीच मारपीट हो गई. मारपीट की वजह जो सामने आई. उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया. बारातियों ने ग्रामीणों ने ऐसा पीटा की लहूलुहान कर दिया. कई लोगों को अस्पताल जाना पड़ा. मामला पुलिस तक पहुंच गया. पीड़ितों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पड़ताल कर रही है.

दरअसल, अमरोहा के फैजगंज में 31 मार्च को शाम एक बारात आई थी. शादी की खुशियों को लेकर हर कोई उत्साहित था और जश्न मना रहे थे. इसी दौरान कुछ बरातियों ने छुआरे नहीं मिलने पर नाराजगी जताई. इसी बात को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते हुए गांव वालों ने बारातियों की पिटाई करना शुरू कर दिया.

गांव वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इस दौरान बारातियों की पिटाई करने के लिए गांव के सैकड़ो लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दिया. बाराती जान बचाकर भागते रहे लेकिन गांव वालों ने एक नहीं सुनी. चीख-पुकार के बावजूद भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इतना मारा कि बाराती बुरी तरह से घायल हो गए. इस दौरान बारात में खुशी की जगह खौफ का माहौल निर्मित हो गया. सभी घायलों ने गांव के ही दबंगो पर मारपीट का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ेंः बेटे के प्यार में बेटी की बलि! तांत्रिक के बहकावे में आकर मां ने कर दी हत्या, पुलिस को भी गुमराह किया

कई लोगों को आई गंभीर चोट

नूरपुर तुकलाबाद के रहने वाले मोहम्मद शारूख ने बताया कि मारपीट में उनको और उनके पिता, चाचा और छोटे भाई को भी चोंट आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि दबंगो ने जान से भी मारने की धमकी दी है. पीड़ित परिवार दहशत के बीच जीने को मजबूर है. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में जो भी आरोपी पाए जाएंगे. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें