बांकीपुर उपचुनाव हारने के बाद अनंत सिंह को याद आए नीतीश कुमार, बोले- वो रहते तो नतीजा ऐसा नहीं…
मोकामा विधायक अनंत सिंह
Anant Singh Remembers Nitish Kumar: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बांकीपुर की हार के बाद नीतीश कुमार को याद किया है. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार होते तो यह नतीजा नहीं आता. जनता में यह बात फैल गई थी कि नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मिला, लेकिन उनको हटा दिया गया. जिसका असर जनता पर पड़ा. लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है. अगर नीतीश कुमार सीएम होते तो बांकीपुर का नतीजा ऐसा नहीं होता.
अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जनता यह समझ रही है कि जिस तरीके से उन्हें (नीतीश कुमार) को हटाया, बैठाया गया, वह गलत हुआ. हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि खुद ही मुख्यमंत्री का पद छोड़ा है, लेकिन जनता की धारणा बिल्कुल अलग है. उनके मन में ये है कि नीतीश कुमार के साथ गलत हुआ.
"जनता जिसको जिताती है, वो जीतता है…"- प्रशांत किशोर की जीत पर बोले JD(U) विधायक अनंत कुमार सिंह#AnantSingh #BankipurByelection #PrashantKishor pic.twitter.com/3mMqCIFLTl
— Vistaar News (@VistaarNews) August 4, 2026
नीतीश समर्थकों में नाराजगीः अनंत सिंह
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि जनता ही चुनाव में मालिक होती है. जनता जिसको वोट करेगी, वही जीतेगा. वही हुआ, जनता ने जिसे वोट किया वह जीत गए. अब जनता ही फैसला लेती है. जैसे नीतीश कुमार को लेकर लोगों में अलग ही धारणा बनी हुई है. उनके लोगों को लगता है कि जिस नेता के नाम पर वोट लिया गया. बाद में उन्हें ही हटा दिया गया. जिसकी वजह से नीतीश समर्थकों में नाराजगी है.
ये भी पढ़ेंः जनवरी महीने में बांकीपुर सीट पर हार हो गई थी तय! क्यों सवर्णों ने छोड़ दिया बीजेपी का साथ?
RJD को लेकर क्या बोले अनंत सिंह?
इस दौरान अनंत सिंह ने दावा किया कि आरजेडी को उनके कोर वोटर माने जाने वाले यादव और मुस्लिम के भी नहीं मिले. आरजेडी की हार पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह तो पार्टी ही नहीं है. उसका यही हाल होना था. बता दें, बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी तीसरे नंबर पर पहुंच गई थी. जबकि जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.