बाबू साहब की रात वाली उतरी नहीं, मुझे दे रहे श्रद्धांजलि…’, तेजस्वी यादव के ‘श्रद्धांजलि’ वाले बयान पर भड़के जीतनराम मांझी

Jitan Ram Majhi On Tejaswi Yadav: केंद्रीय मंत्री जीतनराम माझी ने खुद तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे.
Jitan Ram Majhi On Tejaswi Yadav

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार

Bihar Politics: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच से दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि दे रहे थे. इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतनराम माझी को श्रद्धांजलि दे दी. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तेजस्वी यादव के निशाने में ले लिया. अब केंद्रीय मंत्री जीतनराम माझी ने खुद तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे.

जीतनराम मांझी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए लिखा, ‘नशा शराब में होती तो नाचती बोतल. लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे. नशा कुछ भी करा सकता है.’

जीतनराम मांझी बोले- हम जल्दी मरने वाले नहीं

इतना ही नहीं, जीतनराम माझी ने तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद गया में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम इतनी जल्दी नहीं मरने वाले हैं. अभी जिंदा रहेंगे और बिहार के लिए जनहित के काम करते रहेंगे. तेजस्वी यादव जिस प्रकार से बयानबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि उन्होंने कोई पदार्थ लिया हुआ है. क्योंकि कोई सामान्य व्यक्ति ऐसी बातें नहीं करता है. इतना ही नहीं जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव की सोच पर भी सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘सोनिया गांधी की रगों में इटली का खून…’, वंदे मातरम् विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बिहार भाजपा ने भी साधा निशाना

इसके अलावा बिहार भाजपा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तेजस्वी यादव का वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा. पोस्ट में लिखा, फेलस्वी जी, आपसे न हो पाएगा! दशरथ मांझी जी को श्रद्धांजलि देनी थी, शहजादे ने जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि दे दी. फिलहाल, तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

ज़रूर पढ़ें