रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बेंगलुरू से मुंबई के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, ये रहा रूट और टाइम टेबल

वाराणसी वंदे भारत के बाद रविवार को बेंगलुरू में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की तीसरी स्लीपर वंदे भारत को रवाना कर दिया है.
Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Sleeper

वंदे भारत स्लीपर

सीएम योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी से वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जो काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी. वहीं रविवार को बेंगलुरू में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की तीसरी स्लीपर वंदे भारत को रवाना कर दिया है. ये ट्रेन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बीच सोमवार, 2 नवंबर से अपनी नियमित सेवाएं शुरू करेगी.

इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कि बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र को जोड़ेगी, जिससे उत्तरी कर्नाटक के वो हिस्से भी जुड़ जाएंगे, जो अब तक इससे अछूते थे. बेंगलुरू से मुंबई तक जाने वाली वंदे भारत स्लीपर हफ्तें में मंगलवार को छोड़कर 6 दिन पटरियों पर दौड़ेंगी. जबकि, मुंबई से बेंगलुरू तक जाने वाली वंदे भारत स्लीपर बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी.

ये रहा पूरा टाइम टेबल

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुकाबिक, बेंगलुरू से मुंबई तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 27652, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 3 नवंबर से शाम 19:45 बजे बेंगलुरू के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी. वापसी में मुंबई से बेंगलुरू जाने वाली ट्रेन नंबर- 27651, मुंबई-बेंगलुरू वंदे भारत स्लीपर 2 नवंबर से रात 20:10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरू के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी.

ट्रेन में कुल 16 डिब्बे लगाए है

यात्रियों की मांग और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन में कुल 16 डिब्बे लगाए हैं. इनमें में फर्स्ट क्लास एसी, सेकेंड क्लास एसी और थर्ड क्लास एसी के डिब्बे होंगे. अपनी यात्रा के दौरान ये ट्रेन अनंतपुर, गुंतकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.

ये भी पढ़ें:2024 का चुनाव अवैध था… रामलीला मैदान में राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे

ज़रूर पढ़ें