अधिकारी हो तो ऐसा… ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों को राशन बांटने निकलीं CO मैडम तो बोले ग्रामीण
ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों को राशन बांटने निकलीं CO मैडम
Ration Distribution Viral Video: काम ऐसा करो कि जनता बोले- अधिकारी हो तो ऐसा. बिहार के भागलपुर में जब बाढ़ के हालात बने तो गाड़ियां चलना बंद हो गईं. ऐसे में राहत सामग्री कैसे पहुंचाई जाए. इसी बीच शाहकुंड प्रखंड की सर्किल ऑफिसर (CO) हर्षा कोमल ने ट्रैक्टर का सहारा लिया और निकल पड़ीं. हर्षा के इस अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. जिसमें वह खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर गांवों में राहत सामग्री पहुंचाते नजर आ रही हैं.
बिहार के कई जिलों में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. भागलपुर जिले की करीब 80 से ज्यादा पंचायतों में घरों में पानी घुस गया है. कई परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं. गांव-गांव जाकर मदद करने में जुटी हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी गांव हैं, जहां पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है.
ट्रैक्टर में सवार होकर पहुंचाई राहत सामग्री
शाहकुंड प्रखंड की सीईओ हर्षा ने इस दौरान कई अधिकारियों को अपने साथ लिया और ट्रैक्टर में बैठकर गांव निकल गईं. इस दौरान गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई. इसके बाद से वह अपने इलाके के सभी बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा ले रही हैं. लेकिन अभी भी इलाके में स्थिति गंभीर बनी हुई है.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में कैसे होगी विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी? BRICS में परोसा जाएगा ‘भारत का स्वाद’
अधिकारी हो तो ऐसा… बोले ग्रामीण
सीईओ हर्षा कोमल के इस शानदार काम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, वह लगातार इलाके को लोगों के संपर्क में हैं और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचा रही हैं. गांव वाले भी सीईओ मैडम के काम को लेकर बहुत खुश हुआ और बोले कि अधिकारी हो तो ऐसा. हर आदमी की चाहत यही होती है कि ऐसा ही अधिकारी हमारे क्षेत्र में आए और काम करे.