‘ऐसी घटनाएं दोबारा न हों,’ भारतीय युद्धपोत से टकराया PAK नौसेना का जहाज, भारत ने दी चेतावनी
भारतीय युद्धपोत से टकराया PAK नौसेना का जहाज
India Pakistan Naval Incident: अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत को पाकिस्तानी नौसेना के एक तेज रफ्तार जहाज ने टक्कर मार दिया. जिसके बाद दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई. इस मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के प्रभारी राजदूत को तलब करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है. जिस समय यह टक्कर हुई उस समय भारतीय जहाज नियमित निगरानी मिशन पर था.
जानकारी के अनुसार, यह मामला मंगलवार, 15 सितंबर का है. पाकिस्तानी नौसेना का जहाज पीएनएस हुनैन और भारतीय नौसेना के जहाज के बीच हुई टक्कर में भारतीय जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तान के जहाज को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा. इसके बाद पाकिस्तानी जहाज सीधे बंदरगाह लौट गया.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया गैर-पेशेवर
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस घटना को लेकर पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के व्यवहार को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताया है. इसके साथ ही यह भी कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसका ध्यान रखा जाए. घटना को लेकर बताया कि पाकिस्तानी जहाज दूरी बनाए रखने की बजाय असुरक्षित तरीके से दिखा बदलता रहा, जिसकी वजह से दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई.
ये भी पढ़ेंः मक्का के पास पहुंचा ड्रोन? सऊदी पर हमले को लेकर भारत ने का क्या है रुख
घटना के बाद 1991 की जलसंधि की चर्चा
इस घटना के बाद से 1991 की जलसंधि को लेकर खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्या है 1991 की जलसंधि? बता दें, भारत-पाकिस्तान के बीच दोनों देशों की सेनाओं को लेकर एक संधि हुई थी, ताकि किसी भी गलत आकलन से पैदा होने वाले खतरे टाला जा सके. इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान पर 1991 के समझौते की धारा 10 के उल्लंघन का आरोप लगाया है. हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.