‘उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की…’, मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
Manmohan Singh Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व पीएम को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत देश के कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की. पढ़ें देश के किन दिग्गजों ने पूर्व पीएम को याद किया.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा, सार्वजनिक जीवन और भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गलतोत ने मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया और कहा कि देश को आर्थिक शक्ति बनाने में अतुलनीय योगदान देने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा. उनकी विद्वता, सौम्यता एवं सरलता सभी के लिए प्रेरणादायक है.
Tributes to our former Prime Minister Dr. Manmohan Singh Ji on his birth anniversary. He spent many years in public life and served the nation with dedication.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया असाधारण योगदान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को याद करते हुए लिखा, “हम भारत के राष्ट्र-निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के असाधारण योगदान को गहरे सम्मान के साथ याद करते हैं. एक दूरदर्शी राजनेता के तौर पर, उनके ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों ने भारत की विकास की दिशा बदल दी, नए अवसर पैदा किए और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की. उनकी विनम्रता, ईमानदारी और समझदारी उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान रही.”
उन्होंने शालीनता और संवेदना के साथ नेतृत्व किया और समावेशी विकास तथा समाज के सबसे कमजोर वर्गों के कल्याण को शासन के केंद्र में रखा. उनकी सरकार का अधिकार-आधारित ढांचा इस सोच का एक स्थायी प्रमाण है. उनकी ईमानदार जनसेवा, समावेशी विकास और बदलाव लाने वाले सुधारों की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.
ये भी पढ़ेंः कौन हैं पेटल गहलोत? UN में पाकिस्तान के हर झूठ की उड़ाई धज्जियां, शहबाज को धो डाला
असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.