बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर चले लात-घूसे, UP में शादी समारोह बना अखाड़ा, Video

UP News: यूपी के अमरोहा में बाराती और घराती दोनों आपस में भिड़ गए. फिर क्या लोगों ने कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर मारना शुरू कर दिया. इस दौरान भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया. किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.
Amroha Viral Video

अमरोहा में शादी समारोह के दौरान चले लात-घूसे

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग एक-दूसरे को मारते नजर आ रहे हैं. यह घटना शादी समारोह के दौरान की है. जहां जमकर बवाल हुआ. जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान खाने में बिरयानी का इंतजाम किया गया था. आरोप है कि कुछ लोगों को बिरयानी में लेग पीस नहीं दिया गया. जब बारातियों को लेग पीस नहीं मिली, तो उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद देखते ही देखते पूरा शादी समारोह जंग में बदल गया.

इस दौरान बाराती और घराती दोनों आपस में भिड़ गए. फिर क्या लोगों ने कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर मारना शुरू कर दिया. इस दौरान भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया. किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.

बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार हसनपुर नगर स्थित एक बैक्विट हॉल में हैबतपुर बंजारे से बारात आई हुई थी. शादी परंपरागत रस्मों के साथ चल रही थी. हर कोई एन्जॉय करने में व्यस्त था लेकिन इसी दौरान अचानक से कुछ लोगों ने बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर घराती पक्ष के लोगों से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद मारपीट चालू हो गई. और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया.

ये भी पढ़ेंः Rule Change From 1 April: LPG से लेकर इनकम टैक्स और सैलरी स्ट्रक्चर तक… एक अप्रैल से बदल जाएंगे ये 16 नियम

वीडियो के आधार पर आरोपियों की होगी पहचान

पहले तो एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाए, लेकिन बाद में कुर्सियां उठाकर मारपीट करने लगे. इस दौरान कई लोगों को चोट आई और सैकड़ों कुर्सियां टूटी. सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले को शांत कराया. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में जो भी आरोपी शामिल होंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें