वजन घटाने के लिए ग्रीन या ब्लैक टी…क्या है बेस्ट? जानिए कौन सी चाय है ज्यादा फायदेमंद

Weight Loss Black Or Green Tea: लोग पतले होने के लिए योग-व्यायाम, जिम वर्कआउट के साथ ही कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन भी करते हैं. अक्सर लोग दूध वाली चाय छोड़कर ब्लैक या ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं.
weight loss tips black or green is better

सांकेतिक तस्वीर

Weight Loss Black Or Green Tea: जंक फूड, ओवरइटिंग और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा तेजी से बढ़ रहा है. इसकी वजह से लोगों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह का जतन कर रहे हैं. पतले होने के लिए योग-व्यायाम, जिम वर्कआउट के साथ ही कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन भी करते हैं. अक्सर लोग दूध वाली चाय छोड़कर ब्लैक या ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं. अब सवाल आता है कि आखिर कौन-सी चाय बेहतर है.

ग्रीन टी क्या फायदे हैं?

  • ग्रीन टी में कैटेकिन्स नामक प्लांट कम्पाउंड पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करती है.
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो फैट को बर्न करने में मदद करता है.
  • इसके सेवन से शरीर को हल्कापन महसूस होता है और पाचन को बेहतर बनाता है.
  • ये शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है.
  • एक्सपर्ट के मुताबिक कोई व्यक्ति दिन में 2 से 3 बार ग्रीन टी पीता है तो धीरे-धीरे वजन घटाने में मदद मिलती है.

ब्लैक टी क्या फायदे हैं?

  • ब्लैक टी फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं.
  • ये चाय वजन कम करने के लिए काफी असरदार मानी जाती है.
  • इस चाय में कैफीन होती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है.
  • ब्लैक टी पीने से भूख कम लगती है.
  • ज्यादा मात्रा में ब्लैक टी पीने से नींद पर असर पड़ता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है? ये हो सकती है बड़ी वजह

कौन सी चाय बेहतर है?

  • ग्रीन टी या ब्लैक टी दोनों के सेवन से लाभ मिलता है.
  • वजन घटाने के लिए ग्रीन टी को बेहतर माना जाता है.
  • ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है जिससे खाना के पाचन की दर बढ़ जाती है.
  • ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा ब्लैक टी के मुकाबले कम होती है

ज़रूर पढ़ें