सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love दुनियाभर में लॉन्च, जानें कीमत, कहां से खरीदें
सोनिया गांधी की बुक Belonging: A Journey of Love लॉन्च
Belonging Book Price Pages: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राजनीतिक गलियारों के सबसे प्रमुख चेहरों में शुमार सोनिया गांधी न सिर्फ एक नेता हैं, बल्कि बहुत अच्छी कलमकार और लेखक भी हैं. राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी नी एक किताब लिखी है, जिसका नाम ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ है. आज 10 नवंबर 2026 को यह बुक लॉन्च हो चुकी है. सोनिया गांधी ने इस किताब में अपने जीवन के बारे में बताया है और उन्होंने कुछ राजनीतिक मुद्दों का भी जिक्र किया है.
‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’में सोनिया नी इटली में अपने बचपन, राजीव गांधी से पहली मुलाकात, भारत में अपने जीवन और पारिवारिक अनुभवों के बारे में बताया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई इस किताब को कहां से खरीदें और इसकी क्या कीमत है.
दुनियाभर में आज लॉन्च हुई सोनिया गांधी की बुक
आज 10 नवंबर को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव न सिर्फ भारत में लॉन्च हुई है, बल्कि इसे दुनियाभर में लॉन्च किया गई है. बता दें कि यह किताब फेमस प्रकाशक अल्फ्रेड ए नॉफ द्वारा प्रकाशित की गई है. इस किताब में सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के कई पन्ने खोले हैं.
उन्होंने इटली में बिताए अपने बचपन की यादें शेयर की हैं. कैंब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात और फिर प्यार की कहानी भी बताई है. इंदिरा गांधी के साथ बिताए पारिवारिक पलों का भी जिक्र किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी के दो सबसे बड़े दुखों यानी सास और पति की हत्या पर भी खुलकर बात की है.
कहां से खरीदें बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव बुक
बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव बुक लॉन्च होने के बाद हर कोई इस किताब को पढ़ना चाहता है, खासकर विद्यार्थी और राजनीतिक विषयों में रुचि रखने वाले लोग. हर किसी के मन में सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की लव स्टोरी के बारे में जानने की इच्छा है. Belonging: A Journey of Love बुक को देश भर के प्रमुख बुकस्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है.
ऑनलाइन कहां से खरीदें?
- वहीं Belonging: A Journey of Love किताब को Amazon.in या Kunzum Bookstore और SapnaOnline जैसी वेबसाइटों से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है.
- Amazon पर यह बुक 849 रुपये में हार्डकवर में मिल रही है.
- बता दें कि इस किताब में कुल 544 पेज हैं. वहीं अभी सोनिया की किताब इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है.



