Narmadapuram News: मृतका की पहचान आशा यादव (38 साल) के रूप में हुई है. मालाखेड़ी रोड स्थित लाइफस्टाइल कॉलोनी के पास वह अपने लव-इन पार्टनर गणपत चौरे के साथ रह रही थी. दोनों किराये के मकान में रहते थे. बताया जा रहा है कि गणपत नंदविहार कॉलोनी क्षेत्र में काम करता था.
MP News: शिकायत में आरोप लगाया है कि NMMS का क्लोन एप या टेंपर्ड वर्जन तैयार किया गया. इस एप की मदद से बिना कार्यस्थल पहुंचे, बिना जियो टैगिंग और सत्यापन के जॉब कार्डधारकों की उपस्थिति दर्ज करा दी गई. इसी के आधार पर भुगतान जारी हो गया.
Morena News: ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार कलेक्टर से शिकायत की थी. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने रिठौरा थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम को कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ अवैध खनन स्थलों पर दबिश दी.
MP News: अयोध्या के राम मंदिर के दान में हुई अनियमितता के मामले में उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर वोट मांगते थे. राम मंदिर बन गया, लोगों ने उन्हें जितवा दिया. राम मंदिर को भी भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया.
NEET Re-Exam 2026: भोपाल के 32 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी रि-एग्जाम आयोजित किया जाएगा. इसके लिए कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है. इसके साथ ही 20 जून को सभी सेंटर्स पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा.
MP Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. IMD के मुताबिक सीहोर, आगर, अशोकनगर और सागर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद बैंक के मुख्य गेट और अंदर के ताले खोले गए, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ लोग बैंक परिसर में गए और कुछ मिनट बाद बाहर निकल आए.
हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक अब तक टक्कर मारने वाले कार सवार का पता नहीं लग सका है. पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार की जाएगी.
री-नीट की परीक्षा रविवार 21 जून की दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी. परीक्षार्थीयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर से दूर जिन तीन परीक्षा केन्द्रों तक जाने के लिए पेमेन्ट बेसेस पर बस परिवहन की व्यवस्था की गई है
. जयवर्धन ने कहा, 'मैं तो बस इतना कहना चाहूंगा कि इमरती देवी ने खुद अपनी राजनीतिक आत्महत्या कर ली है. 6 साल पहले जिन लोगों ने सौदेबाजी की थी, आज उनकी क्या हालत है सभी को पता है. अगर इमरती देवी कांग्रेस में होतीं तो विधायक होतीं, लेकिन बीजेपी में उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है.'