स्प्रे आगे-आगे, मंत्री पीछे- पीछे; अशोक नगर में मंत्री के औचक निरीक्षण से पहले बदबू मिटाने में जुटा अस्पताल स्टाफ

वार्ड में पहुंचकर मंत्री राकेश शुक्ला ने खुद ही मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना. इस दौरान जिला अस्पातल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई.
Stuff sprayed perfumed spray during the minister's surprise inspection.

मंत्री के औचक निरीक्षण पर स्टफ ने खुशबूदार स्प्रे का छिड़काव किया.

MP News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर के जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंत्री राकेश शुक्ला औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए. अव्यवस्थाओं के साथ चल रहे अस्पताल में मंत्री के पहुंचने की सूचना के बाद अधिकारियों की हाथ-पांव फूल गए. अस्पताल में सफाई ना होने के कारण हर तरफ बदबू आ रही थी. लेकिन अचानक से आ धमके मंत्री को लापरवाही के बारे में ना पता चले, इसके लिए स्टाफ ने पूरे अस्पताल में खुशबूदार स्प्रे करना शुरू कर दिया.

मंत्री के पहुंचने से पहले खुशबूदार स्प्रे का छिड़काव

मंत्री राकेश शुक्ला के सामने कहीं अस्पताल प्रशासन की पोल ना खुल जाए, इसके लिए स्टाफ कर्मचारियों को मंत्री के जाने वाली जगह पर पहले ही भेज दिया गया. जिस वार्ड में भी मंत्री जा रहे थे, वहां रास्ते में स्ट्रेचर से लेकर गलियारों तक खुशबूदार स्प्रे छिड़क दिया गया, जिससे ये लगे की अस्पताल में काफी साफ-सफाई है.

मरीजों से हाल जाना तो खुल गई पोल

हालांकि वार्ड में पहुंचकर मंत्री राकेश शुक्ला ने खुद ही मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना. इस दौरान जिला अस्पातल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई. एक बेड पर दो लोग सोते मिले. मरीजों और उनके तीमारदारों ने बताया कि भीषण गर्मी में कूलर नहीं हैं, पंखे भी सही से काम नहीं कर रहे हैं. अस्पताल में साफ-सफाई भी सही से नहीं की जा ही है. जिसके कारण कई जगहों पर बदबू आती है. वहीं मरीजों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों को साफ-सफाई करने के साथ ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी. मंत्री ने कहा कि अब शिकायत पर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. घटना 8 मई की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

ये भी पढ़ें: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर नहीं’, HC ने 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी की मौत की सजा बदली, अब 25 साल की कैद

ज़रूर पढ़ें