MP News: सीएम हाउस में दो घंटे तक चली BJP कोर ग्रुप की बैठक, इन 5 मुद्दों पर हुई चर्चा

MP BJP Core Committee Meeting: मुख्यमंत्री निवास में बीजेपी कोर समिति की बैठक हुई. इसमें 5 मुद्दों पर चर्चा हुई. सीएम मोहन यादव ने इस मीटिंग के बारे में कहा कि बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम, नारी शक्ति वंदन एवं प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई
bhopal cm house BJP Core Committee meeting cm mohan yadav

भोपाल: सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक

MP BJP Core Committee Meeting: राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई. करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक में पांच मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक में सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पू्र्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे.

इन पांच मुद्दों पर हुई चर्चा

बीजेपी के कोर समिति की बैठक में सत्ता संगठन से लेकर नारी सशक्तिकरण को चर्चा हुई. जिन पांच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम, साल 2028 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव, किस तरह संगठन और सरकार के बीच तालमेल बनाया जाए, निगम और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, मंत्रिमंडल के विस्तार और पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रम शामिल हैं.

सीएम मोहन यादव ने क्या लिखा?

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि आज प्रदेश भाजपा कोर टीम की बैठक संपन्न हुई. बैठक में माननीय राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम, नारी शक्ति वंदन एवं प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: MP में हाईवे किनारे अस्पताल बनाने पर मिलेगा 30 फीसदी का अनुदान, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

पोस्ट में आगे लिखा कि अब जिले और प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे. बैठक में आमजन के हित में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी बातचीत हुई.

ज़रूर पढ़ें