Bhopal: ‘जेठानी को भी ससुराल में…’ ट्विशा शर्मा की भाभी का गिरिबाला सिंह पर चौंकाने वाला खुलासा!
ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस
Bhopal: भोपाल का ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत का मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस अलग-अलग एंगलों से जांच कर इस मामले की तह तक पुहंचने का प्रयास कर रही है साथ इस केस रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे है. ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को जमानत मिल गई है वहीं पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारीज की जा चुकी है. अब इस केस एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
ट्विशा की भाभी राशि ने बताया
ट्विशा की भाभी राशि ने बताया कि ट्विशा ने कई बार कहा था कि उसकी जेठानी को भी ससुराल में प्रताड़ित किया गया था. इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई थी और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था. राशि के मुताबिक, ट्विशा अनवांटेड प्रेग्नेंसी के कारण गर्भपात कराना चाहती थी.
राशि ने कहा कि एक महिला को बच्चा रखना है या नहीं, यह उसका अधिकार है. आरोप है कि ससुराल में ट्विशा को ताने दिए जाते थे कि वह बच्चा क्यों नहीं पैदा कर रही और क्या बच्चा किसी और का है. उन्होंने कहा कि ऐसी तानाकशी से परेशान होकर गिरीबाला सिंह की बड़ी बहू ने भी घर छोड़ा था.
राशि ने आरोप लगाया कि..
राशि ने आरोप लगाया कि ट्विशा को हर समय नीचा दिखाने की कोशिश की जाती थी. इन बातों से वह डिप्रेशन में आ गई थी. उन्होंने कहा कि उसकी मौत संदिग्ध हालात में हुई और वह सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकती थी.
गौरतलब है कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. समर्थ सिंह अभी भी पुलिस की गरिफ्त से फरार है.
मौत के 8 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार
दूसरी तरफ पोस्टमॉर्टम में हुई चूक के बाद परिजन ने मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की है. इसी वजह से मौत के आठ दिन बाद भी परिजन बॉडी लेने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: बाघों की कब्रगाह बना कान्हा नेशनल पार्क! एक और टाइगर की मौत, पिछले एक महीने में 8 मौतें