Bhopal Noida Flight: भोपाल से दिल्ली की राह होगी आसान, 1 जुलाई से नोएडा के लिए फ्लाइट, जानिए कितना किराया होगा

Bhopal Noida Flight: भोपाल से नोएडा के लिए फ्लाइट का संचालन 1 जुलाई 2026 से होगा. इस रूट के लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है. विमान सेवा की शुरुआत के बाद भोपाल से दिल्ली के लिए 8 फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी. इसके शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी और आसपास के इलाकों में पहुंच आसान हो जाएगी.
bhopal noida flight fare schedule and timing

भोपाल नोएडा फ्लाइट 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी

Bhopal Noida Flight: भोपाल से दिल्ली की राह और आसान होने वाली है. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने वाली है. राजा भोज हवाई अड्डे से दिल्ली-NCR का सफर आसान, सुविधाजनक और तेज होने वाला है.

1 जुलाई से फ्लाइट का संचालन

  • भोपाल से नोएडा के लिए फ्लाइट का संचालन 1 जुलाई 2026 से होगा.
  • इस रूट के लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है.
  • इस विमान सेवा की शुरुआत के बाद भोपाल से दिल्ली के लिए 8 फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी.
  • इसके शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी और आसपास के इलाकों में पहुंच आसान हो जाएगी.
  • ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने इस एयरपोर्ट की दिल्ली से दूरी लगभग 30 किमी है.
  • इससे पहले नवी मुंबई के लिए भोपाल से उड़ान शुरू हो चुकी है.

भोपाल-नोएडा का शेड्यूल क्या होगा?

  • भोपाल से नोएडा के फ्लाइट शुरू होने के बाद यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.
  • जानकारी के मुताबिक फ्लाइट शाम 4.10 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से प्रस्थान करेगी.
  • फ्लाइट के किराये के बारे में कोई जानकारी नहीं है. सूत्रों के मुताबिक 4500 से 5000 रुपये के बीच किराया हो सकता है.
  • करीब शाम 4.40 बजे फ्लाइट नोएडा पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: MP में ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो सावधान! अपराध के मामले में टॉप 2 पर, 3 साल में ट्रेनों में 70 परसेंट क्राइम बढ़े

भोपाल से शुरू होंगी नई फ्लाइट

  • बताया जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भी जुलाई महीने से ही भोपाल और मुंबई के बीच फ्लाइट शुरू होने की तैयारी कर रही है.
  • इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद मुंबई के लिए पांच विमान सेवा उपलब्ध रहेगी.
  • AI एक्सप्रेस जल्द ही बेंगलुरु और दिल्ली रूट के लिए फ्लाइट शुरू करने वाली है.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के आखिरी तक फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी.

ज़रूर पढ़ें