MP News: जगदीशपुर में जल्‍द होगी डेस्टिनेशन कैबिनेट, CM मोहन यादव ने पुराने किले के इतिहास को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के दिए निर्देश

MP News: भोपाल-जगदीशपुर में डेस्टिनेशन कैबिनेट की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के नजदीक स्थित जगदीशपुर के पुराने किले की विस्तृत जानकारी ली.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

MP News: भोपाल-जगदीशपुर में डेस्टिनेशन कैबिनेट की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के नजदीक स्थित जगदीशपुर के पुराने किले की विस्तृत जानकारी ली. किले के इतिहास को जीवंत बनाने और उसे राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से जल्द ही यहां कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी.

जगदीशपुर में होगी कैबिनेट बैठक

इंदौर के राजवाड़ा, दमोह के संग्रामपुर, खरगोन के महेश्वर और खजुराहो में कैबिनेट बैठकें आयोजित किए जाने के बाद अब भोपाल के जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक होगी. इस संबंध में संस्कृति विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और बैठक की तैयारियां शुरू करने को कहा है.

बैठक में सचिव समेत कई अधि‍कारी मौजूद

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जगदीशपुर के ऐतिहासिक महत्व को देशभर में स्थापित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाए. बैठक में मुख्य सचिव समेत संस्कृति विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों को कैबिनेट बैठक के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

इस्‍लाम नगर का नाम बदलकर किया था जगदीशपुर

गौरतलब है कि इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर किया गया है. अब यहां आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के माध्यम से क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढे़ं- भोपाल: ‘हौसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती है’, एमपी बोर्ड की टॉपर के घर पहुंचे CM Mohan Yadav

ज़रूर पढ़ें