इंदौर-भोपाल चार्टर्ड बस का किराया फिर घटा, जयपुर-अहमदाबाद समेत कई रूट हुए सस्ते

MP News: इंदौर से भोपाल और दूसरे शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) ने चार्टर्ड बसों का किराया फिर से घटा दिया है.
Chartered bus (file photo)

चार्टर्ड बस (फाइल फोटो)

MP News: इंदौर से भोपाल और दूसरे शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) ने चार्टर्ड बसों का किराया फिर से घटा दिया है. मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा के तहत चलने वाली इंदौर-भोपाल चार्टर्ड बस में अब यात्रियों को एक तरफ के सफर के लिए 495 रुपये देने होंगे. किराये की नई दर 19 नवंबर से लागू हो गई है.

100 रुपये तक कम हुआ किराया

इससे पहले त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 1 नवंबर से 18 नवंबर तक इंदौर-भोपाल रूट का किराया बढ़ाकर 595 रुपये कर दिया गया था. इसके चलते यात्रियों को पहले की तुलना में 100 रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे थे. अब त्योहारों का सीजन खत्म होने और यात्रियों की संख्या में कमी आने के बाद कंपनी ने किराया फिर पुराने स्तर पर कर दिया है.

जयपुर-अहमदाबाद समेत अन्य रूट पर भी राहत

इंदौर-भोपाल के अलावा जयपुर, उदयपुर, अहमदाबाद और दूसरे शहरों के लिए चलने वाली चार्टर्ड बसों के किराये में भी कटौती की गई है. AICTSL की बसें इंदौर से अशोक नगर, खरगोन, झाबुआ, धार, सतना, पन्ना, जबलपुर और चंदेरी समेत कई शहरों के लिए सीधी सेवा उपलब्ध कराती हैं. त्योहारों के दौरान इन मार्गों पर भी किराये में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी. अब यात्रियों की मांग सामान्य होने के बाद इन रूटों पर भी किराया पहले की दरों पर बहाल कर दिया गया है.

त्योहारों में दोगुने हो गए थे यात्री

AICTSL के बस ऑपरेशन हेड के मुताबिक, इंदौर से संचालित इंटरसिटी और इंटरस्टेट बसों में सामान्य दिनों में औसतन करीब 8 हजार यात्री सफर करते हैं. इनमें आधे से अधिक यात्री इंदौर-भोपाल मार्ग पर यात्रा करते हैं. वहीं, त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब 16 हजार प्रतिदिन तक पहुंच गई थी.

दीपावली पर 95 फीसदी तक भरी थीं सीटें

सामान्य दिनों में बसों की लगभग 50 से 55 प्रतिशत सीटें ही भरती हैं, जबकि दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान बसों में 90 से 95 प्रतिशत तक सीटें भर रही थीं. कंपनी के अनुसार, त्योहार के समय यात्री मांग और परिचालन परिस्थितियों को देखते हुए किराये में बदलाव किया गया था. मौजूदा दरें संचालन लागत और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखकर तय की गई हैं. किराया घटने से अब इंदौर से भोपाल और अन्य शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को पहले के मुकाबले कम खर्च करना पड़े

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें