‘अराजकता फैलाने की कोशिश…’, शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर तंज, बोले- देश को कमजोर की साजिश
शिवराज सिंह चौहान
MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह अराजकता फैलाने की कोशिश है, साजिश है प्रतिपक्ष की. मैं तो इनके रवैये से हैरान हूं. गैरों पे करम, अपनों पे सितम. हमारे देश में अराजकता फैले क्योंकि वैसे जीत नहीं सकते हैं. सत्ता की प्राप्ति के लिए इतने नीचे गिरेंगे?
एक तरफ जनता विकास और विकसित भारत के निर्माण के लिए मोदी जी के साथ खड़ी है, दूसरी तरफ विपक्ष सड़कों पर अराजकता फैलाने, संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने और लोकतंत्र में विश्वास तोड़ने की साजिश रच रहा है। लेकिन जनता ने साफ कर दिया है कि हम विकास के साथ हैं, हम मोदी जी के साथ हैं। https://t.co/WBsZmqlMB0
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 10, 2026
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि हमारे उद्यमियों को, हमारे उद्यमियों का आगे बढ़ना रास नहीं आता. राहुल जी विदेशियों का समर्थन करते हैं. यही कांग्रेस का और प्रतिपक्ष का चरित्र रह गया है। यह देश को कमज़ोर करने की साज़िश रच रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने स्टारलिंक को कमर्शियल लाइसेंस मिलने में हो रही देरी को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था कि कृपया मेरी विनम्र माफ़ी स्वीकार करें कि मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि आप ही भारत के असली बॉस हैं. जाहिर है आप भारत के महान लोगों का अपना एकाधिकार वाला शोषण जारी रखना चाहेंगे, लेकिन क्या आप फिर भी स्टारलिंक को मुक़ाबला करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?
Welcome to India, Elon. Wait till you discover the other guy.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2026
उन्होंने आगे लिखा कि भारत में कई ऐसे इलाके हैं जैसा कि सभी देशों में होता है, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है. इससे बच्चों को शिक्षा का मौका नहीं मिल पाता और छोटे व्यवसायों को अपने सामान को ग्लोबल मार्केट में बेचने का अवसर नहीं मिलता. स्टारलिंक उनकी जिंदगी को बेहतर बना सकता है.
ये भी पढ़ें: MP News: कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया का निधन, एमपी के प्रदेश प्रभारी रहे
राहुल गांधी के रिप्लाई पर मचा बवाल
राहुल गांधी ने मस्क का पोस्ट रिपोस्ट करते हुए लिखा था कि आपका भारत में स्वागत है. इस पर बवाल मच गया है. एलन मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और इसने भारत सरकार के हर नियम और ज़रूरत को पूरा करने में पांच साल बिताए हैं, तो फिर भी लाइसेंस क्यों नहीं मिला?
क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?