‘बाबा महाकाल चाहेंगे तो इसी सत्र में पारित हो जाएगा प्रस्ताव’, UCC पर बोले CM मोहन यादव

UCC Bill in Madhya Pradesh: समान नागरिक संहिता (Universal Civil Code) को लेकर सीएम मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में UCC का प्रस्ताव लाया जाएगा. बाबा महाकाल चाहेंगे तो इसी सत्र में पास हो जाएगा.
CM Dr Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

UCC Bill Introduced in Current Session: समान नागरिक संहिता (Universal Civil Code) को लेकर सीएम मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है. बुधवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी मानसून सत्र में UCC के प्रस्ताव को पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल ने चाहेंगे तो प्रस्ताव इसी सत्र में पास हो जाएगा. गुजरात और उत्तराखंड के बाद तीसरा राज्य बन जाएगा.

CM मोहन यादव ने क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाशनाथ काटजू की जयंती के मौके पर सीएम मोहन यादव बुधवार (17 जून) को विधानसभा पहुंचे थे. जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा के सत्र में हमारी सरकार के द्वारा कई समसामयिक विषयों के लेकर आ रहे हैं. इसमें यूसीसी भी शामिल है. बाबा महाकाल चाहेंगे तो इसी सत्र में पारित हो जाएगा. मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है जो 24 जुलाई तक चलेगा. इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

दीवाली तक लागू करने का लक्ष्य

UCC के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने विधि और विधायी कार्य विभाग की ओर एक कमेटी का गठन 26 अप्रैल को किया गया था. इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई कर रही हैं. उनके अलावा इस कमेटी में पूर्व IAS अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, लॉ एक्सपर्ट अनूप नायर, शिक्षाविद् गोपाल शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता बुद्ध पाल सिंह हैं. समिति 15 जून तक अलग-अलग वर्गों राय ली. इसके साथ वेबसाइट पर ऑनलाइन सुझावों की मांग ली.

सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है कि गठन के बाद कमेटी को 60 दिनों के भीतर बिल का ड्राफ्ट पेश करना होगा. मध्य प्रदेश सरकार 20 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले मानसून सत्र में विधानसभा के पटल पर रखने वाली है. इस साल दीवाली तक UCC को लागू करने का लक्ष्य रखा गया है.

ये भी पढ़ें: UCC: एमपी में लिव-इन के लिए करना होगा रजिस्‍ट्रेशन! UCC की तैयारियों के बीच बदल सकते हैं नियम

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस मीडिया विभागाध्यक्ष मुकेश नायक ने सीएम मोहन यादव के इस बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का समानता और समानता मूलक समाज से कोई लेना देना नहीं है. ये केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य जाति में इतनी समृद्धता है, भाषा की, खानपान के, पहनावे की बोलचाल की परंपराओं की धारणाओं की रीति रिवाजों की. ये कोई मारुति फैक्ट्री है क्या? जो एक जैसी आदमी बनाकर निकाल देंगे.

ज़रूर पढ़ें