MP News: ‘मैंने PhD नशे में की है’, BJP विधायक प्रीतम लोधी बोले- कल्याण सिंह को मिले भारत रत्न

प्रीतम ने कहा कि मैंने नशे की एचडी की है, क्योंकि मैंने नशे के अंदर तक घुसकर देखा है. नशे में सिर्फ बर्बादी ही है. अब मैं नशे के खिलाफ अभियान चलाऊंगा.
BJP MLA Pritam Singh Lodhi

BJP विधायक प्रीतम सिंह लोधी

MP News: मध्य प्रदेश में पिछोर विधानसभा सीट से बीजपी विधायक प्रीतम लोधी ने बंगाल जीत को मोदी मैजिक का बताया. प्रीतम लोधी ने कहा कि उन्होंने नशे में पीएचडी की है. प्रीतम ने देश मे एक लोधी CM बनाने और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है. प्रीतम ने कहा कि वो ‘लोधी मोदी जोड़ो’ और नशा मुक्ति अभियान के तहत दिल्ली पैदल यात्रा करेंगे.

ग्वालियर में पिछोर के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने बंगाल जीत पर कहा, ‘नामुमकिन को मुमकिन बनाना मोदी जी का काम है. अभी बंगाल और असम जीते हैं. आने वाले समय में पूरा हिंदुस्तान जीतेंगे. कांग्रेस के पास सिर्फ भौंकने का काम रह गया है.

‘नशे से सिर्फ बर्बादी है’

प्रीतम ने कहा कि मैंने नशे की एचडी की है, क्योंकि मैंने नशे के अंदर तक घुसकर देखा है. नशे में सिर्फ बर्बादी ही है. अब मैं नशे के खिलाफ अभियान चलाऊंगा. मेरे 2 अभियान होंगे. पहला लोधी-मोदी जोड़ो यात्रा और दूसरा नशा मुक्तिअभियान. इसके लिए मैं दिल्ली तक पदयात्रा करूंगा.

‘देश मे एक लोधी CM बनाया जाए’

आजादी के पहले से ही लोधियों का वीरता का इतिहास रहा है. अवंती बाई से लेकर हीरेन शाह तक योद्धा रहें हैं. वर्तमान की बात करें तो UP में कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए CM की कुर्सी छोड़ दी. उमा भारती ने तिरंगे के लिए CM की कुर्सी छोड़ दी. इसलिए मैंने मांग की है कि देश में एक तो लोधी CM होना चाहिए. तेलंगाना के अंदर टी राजा ने हिन्दुत्व के लिए काम किया है, तो अब मैं चाहता हूं कि तेलंगाना में ही उनको CM का चेहरा बना दिया जाए.

‘कल्याण सिंह को भारत रत्न दिए जाए’

प्रीतम ने कहा कि जब हेमा मालिनी के धर्मेंद्र को भारत रत्न मिल सकता है, तो हमारे कल्याण सिंह बाबू जी को क्यों नहीं मिल सकता है. कल्याण सिंह बाबूजी ने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया है. देश के लोधी परिवारों ने जन संघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया है. इसलिए कल्याण सिंह बाबूजी को भारत रत्न मिलना चाहिए, इसके लिए मैं मांग करूंगा और यात्रा में भी मांग को उठाऊंगा.

ये भी पढ़ें: MP News: खनन माफिया के हौसले बुलंद, खंडवा में पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, DIG बोले- अपराधी को बख्शेंगे नहीं

ज़रूर पढ़ें