PM मोदी की अपील का असर, खंडवा में BJP विधायक भरी धूप में साइकिल से निकलीं; महापौर में ई-वाहन से पहुंची

खंडवा बीजेपी जिला अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि या तो ईवी वाहन से पार्टी कार्यक्रमों में आएं या फिर एक वाहन से ज्यादा लोग सफर करें ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत कर PM मोदी के देश हित मे की गई अपील को हम सार्थक कर सकें.
Khandwa BJP MLA Kanchan Tanve came out on a bicycle.

खंडवा बीजेपी विधायक कंचन तनवे साइकिल लेकर निकलीं.

Input- शेख शकील

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत वाली अपील का असर अब मध्य प्रदेश में दिखने लगा है. इस अपील के चलते अब खंडवा विधायक कंचन तनवे ने आज पूरा दिन साइकिल से अपना काम करने का निर्णय लिया तो वहीं खंडवा महापौर अमृता अमर ने अपना पेट्रोल वाहन छोड़ कर ईवी वाहन से पार्टी की बैठक में पहुंची. खंडवा बीजेपी जिला अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि या तो ईवी वाहन से पार्टी कार्यक्रमों में आएं या फिर एक वाहन से ज्यादा लोग सफर करें ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत कर PM मोदी के देश हित मे की गई अपील को हम सार्थक कर सकें.

भरी दोपहर में साइकिल चलाकर पहुंचीं विधायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की देश के नाम की गई अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों पर भी साफ दिखने लगा है. खंडवा से भाजपा विधायक कंचन तनवे ने इसकी मिसाल पेश करते हुए गुरुवार को अपनी दिनचर्या में बड़ा बदलाव किया. रोजाना कार से दादा दरबार दर्शन करने पहुंचने वाली विधायक तनवे आज सुबह अपने आवास से साइकिल चलाकर दादा दरबार पहुंचीं.

‘हम जनप्रतिनिधि हैं, बदलाव की शुरुआत हमसे होनी चाहिए’

विधायक का साइकिल पर दरबार पहुंचना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया. दर्शन के बाद विधायक कंचन तनवे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन बचत की अपील की थी. उसी अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा, ‘हम जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए बदलाव की शुरुआत हमें खुद से करनी होगी. मैंने प्रण लिया है कि अब हफ्ते में एक दिन साइकिल या इलेक्ट्रॉनिक बाइक से ही दादा दरबार दर्शन करने आऊंगी. इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा.’

उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ने वाले बोझ को देखते हुए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. यदि हर व्यक्ति सप्ताह में एक दिन भी निजी वाहन का उपयोग ना करे तो देश में करोड़ों लीटर ईंधन की बचत संभव है. विधायक ने बताया कि साइकिल चलाने से ना केवल ईंधन बचेगा, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यायाम का समय नहीं मिल पाता. साइकिल चलाना सेहत के लिए भी बेहतरीन विकल्प है.

महापौर ने पेट्रोल वाली गाड़ी छोड़ी

इस तरह प्रधानमंत्री की अपील के बाद अमृता अमर यादव अपनी पेट्रोल वाली गाड़ी छोड़कर इलेक्ट्रिक कार से पार्टी कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने बैठक में हिस्सा लिया. महापौर के साथ ही उनकी गाड़ी में जिला अध्यक्ष भी बैठे नजर आए. महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद हम सभी उनकी इस अपील पर अमल करने की कोशिश कर रहे हैं. हमने पेट्रोल वाहन छोड़ कर अब ईवी वाहन को अपना लिया है. साथ ही घर पर भी सोलर एनर्जी से ही इसे चार्ज भी कर रहे हैं.

वहीं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि हम पीएम नई अपील के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील कर रहे हैं कि कम से कम वाहन का उपयोग करें. जरूरत हो तो ईवी वाहन चलाएं या एक वाहन में ज्यादा लोग सवार होकर निकलें.

ये भी पढे़ं: MP Weather: हीट वेव और तपिश ने बढ़ाई परेशानी, 12 शहरों में पारा 44 के पार; इंदौर-उज्जैन में आज लू का ऑरेंज अलर्ट

ज़रूर पढ़ें