ट्विशा शर्मा केस की जांच करेगी CBI, परिवार की मांग पर मोहन सरकार ने की सिफारिश
ट्विशा शर्मा मामले की जांच सीबीआई करेगी
Twisha Sharma Case CBI Investigation: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI करेगी. मध्य प्रदेश सरकार ने जांच के लिए सिफारिश की है. ट्विशा के परिवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी. सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग ने शुक्रवार (22 मई) को नोटिफिकेशन जारी किया.
संदिग्ध हालत में मिला शव
दरअसल, 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर से 33 साल की ट्विशा शर्मा का संदिग्ध हालत में शव मिला था. परिवार ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष की ओर से उसे प्रताड़ित किया जाता था. इसके साथ ही ट्विशा के परिजनों ने सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है. ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने ये भी दावा किया कि पति उसे गालियां दिया करता था और पैसे के लिए झगड़ा करता था.
#BREAKING | ट्विशा शर्मा की मौत की CBI जांच होगी, एमपी सरकार ने केंद्र से जांच की सिफारिश की#TwishaSharmaCase #MPGovernment #CBI #VistaarNews @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/udd1kIc2ss
— Vistaar News (@VistaarNews) May 22, 2026
पति पर 30 हजार का इनाम
ट्विशा का पति समर्थ फरार चल रहा है. पुलिस लगातार उसे खोजने में जुटी हुई है. पहले समर्थ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. इसे बढ़ाकर बाद में 30 हजार रुपये कर दिया गया. ट्विशा की संदिग्ध मौत के 10 दिन बाद भी पति समर्थ का कोई अता-पता नहीं है. समर्थ ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. इससे पहले भोपाल जिला अदालत में उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. वहीं, इस मामले में हर कोई ना कोई खुलासा हो रहा है. जांच में ये सामने आया है कि सास गिरिबाला सिंह ने ट्विशा की मौत के बाद 46 कॉल लगाए थे. ट्विशा के वकील ने पूरी लिस्ट जारी की थी. इसमें कई हाई प्रोफाइल लोग जैसे IPS, IAS, जज समेत कई लोग शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ट्विशा की मर्डर मिस्ट्री में ऑडियो टेप की एंट्री! सास गिरीबाला सिंह और द्विशा के भाई के बीच बातचीत का दावा
गिरिबाला सिंह उपभोक्ता फोरम से हटाने की मांग
गिरिबाला सिंह भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष हैं. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गिरिबाला को पद से हटाने के लिए आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही विभागीय स्तर पर उनकी नियुक्ति की जांच की बात कही गई है.