MP News: मुरैना में महापौर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, प्रदर्शन में की गई पानी बोतल और कूलर की व्‍यवस्‍था

MP News: कांग्रेस विधायक समेत कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया.
Congress Protest in Morena

मुरैना में कांग्रेस का प्रदर्शन

रिेपार्ट – मनोज शर्मा

MP News: मुरैना नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए महापौर के खिलाफ मोर्चा खोला. कांग्रेस विधायक समेत कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान खाली मटके फोड़े गए और नगर निगम परिसर में कचरा फेंककर आक्रोश जताया गया.

महापौर और नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन

लेकिन इस आंदोलन के बीच एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे प्रदर्शन को चर्चा का विषय बना दिया. आरोप है कि जिस महापौर और नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन कर रही थी, उसी नगर निगम की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए पानी की बोतलों और गर्मी से राहत के लिए कूलर तक की व्यवस्था कराई गई.

स्थानीय लोगों और राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह आंदोलन था या फिर महज राजनीतिक दिखावा. लोगों का कहना है कि यदि आंदोलन वास्तव में विरोध का था, तो फिर प्रदर्शनकारियों के लिए इतनी व्यवस्थाएं क्यों कराई गईं.

पार्षद के साथ कर्मचारी का प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि विपक्ष के नेता और पार्षद विनीत कंसाना आगे-आगे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे, जबकि पीछे-पीछे नगर निगम कर्मचारी पानी की बोतलें लेकर चलते दिखाई दिए. इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया और शहर की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कांग्रेस महापौर के खिलाफ सिर्फ औपचारिक विरोध कर रही है, या फिर अंदरखाने राजनीतिक तालमेल जारी है.

ये भी पढे़ं- MP News: SDM के आदेश से मिली जमीन पर जुताई करने पहुंचे दलित परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप

ज़रूर पढ़ें