MP News: पत्नी से वीडियो कॉल के बाद कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर खुद को उड़ाया, वाइफ बोली- मुझसे कहा अभी आते हैं, फिर कभी नहीं आए

कॉन्स्टेबल ने बताया, 'उनका सुबह 4 बजे कॉल आया था. उन्होंने अच्छी तरह से बाती की उनकी ड्यूटी 6 बजे खत्म होने वाली थी. वीडियो कॉल पर उन्होंने कहा कि अभी कॉल रख रहा हूं. थोड़ी देर में घर आता हूं. लेकिन वो फिर कभी नहीं आए.'
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कॉन्स्टेबल ने सुबह चार बजे ड्यूटी के दौरान अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया. दोनों के बीच अच्छी तरह से बात हुई. फिर कुछ देरे बाद कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. वहीं गोली की आवाज सुनने पर जब साथी मौके पर पहुंचे तो उन्हें कॉन्स्टेबल का खून से लथपथ शव पड़ा था. जबकि पास में ही कॉनस्टेब की सर्विस राइफल पड़ी थी. इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

सुबह 4 बजे वीडियो कॉल करके पत्नी से कहा- याद आ रही है

पूरा मामला एसएएफ की सेकेंड बटालियन के गेट का है. यहां कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी(40) की नाइट ड्यूटी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक थी. तभी ड्यूटी के दौरान कुलदीप ने अपनी पत्नी को सुबह लगभग 4 बजे वीडयो कॉल किया. कॉल पर कुलदीप ने पत्नी से कहा कि तुम्हारी बहुत याद आ रही थी, इसलिए कॉल किया. इसके बाद कॉन्स्टेबल ने पत्नी से कहा कि जल्द ही घर आते हैं. लेकिन तभी कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया.

‘मुझसे कहा अभी आते हैं, फिर कभी नहीं आए’

वहीं कुलदीप की पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रियंका ने बताया, ‘उनका सुबह 4 बजे कॉल आया था. उन्होंने अच्छी तरह से बाती की उनकी ड्यूटी 6 बजे खत्म होने वाली थी. वीडियो कॉल पर उन्होंने कहा कि अभी कॉल रख रहा हूं. थोड़ी देर में घर आता हूं. लेकिन वो फिर कभी नहीं आए. पता नहीं ऐसी कौन सी बात थी, जो उन्हें तकलीफ दे रही थी. उन्होंने मुझसे कुछ नहीं बताया. परिवार में सबका ध्यान रखते थे. उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था. सुसाइड करने की कोई भी वजह समझ में नहीं आती है.’

बता दें कि कुलदीप छतरपुर नौगांव के रहने वाले थे. कुलदीप 2005 में एसएएफ में भर्ती हुए थे. वे कई जिलों में काम कर चुके हैं. उनके परिवार में दो बेटियां हैं. फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

ये भी पढे़ं: ‘जब हम जवान थे तो लोधी समाज के 2 मुख्यमंत्री थे, आज जीरो हैं’, प्रीतम लोधी बोले- कल्याण सिंह और उमा भारती को मिले भारत रत्न

ज़रूर पढ़ें