पति के घर पर ताला लगाने की आदत से परेशान पत्नी ने कुएं में लगाई छलांग, माफी मांगने के बाद आई बाहर

MP News: मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में आने वाले सहरिया गांव में बुधवार को एक घरेलू विवाद में स्‍कूल के पास बने गहरे कुएं में एक महिला ने छलांग लगा दी.
The husband apologized, after which the wife came out.

पति ने मांगी माफी उसके बाद बाहर आई पत्नी

MP News: मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में आने वाले सहरिया गांव में बुधवार को एक घरेलू विवाद में स्‍कूल के पास बने गहरे कुएं में एक महिला ने छलांग लगा दी. इस पूरी घटना के बाद गांव में लगभग आधे घंटे तक हाईवोल्‍टेज ड्रामा चला और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

इस घटना पर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच कई बार किसी न किसी बात को लेकर विवाद हाेता ही रहता था. ग्रामीणों ने बताया कि पति जब भी घर से बाहर होता था तो वह घर के मेन गेट पर बाहर से ताला लगाकर चला जाता था. इसी बात से पत्नी बेहद नाराज और मानसिक रूप से आहत थी. बुधवार की दोपहर में भी कुछ इसी प्रकार की विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्‍से में आकर महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए कुएं में छलांग लगा दी.

कुएं से बाहर आने के लिए महिला ने रखी शर्त

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पति दौड़कर कुएं के पास आया और घबराते हुए कुएं के अंदर रस्‍सी और चारपाई डाल दी. महिला ने रस्‍सी तो पकड़ ली, लेकिन उसने ऊपर आने से साफ इनकार कर दिया. महिला ने शर्त रखी थी कि जब तक पति हाथ जोड़कर और कान को पकड़कर उससे माफी नहीं मांगेगा, साथ ही आगे से परेशान न करने का वादा नहीं करेगा, तब तक वह कुएं से बाहर नहीं आएगी.

पति ने मांगी माफी, पत्नी आई बाहर

मौके पर ग्राीमीणों की भीड़ लग गई. इस दौरान लोगों ने लोगाें ने महिला को समझाया और कुएं से बाहर आने की सलाह दी. लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही. पत्नी की जिद और गंभीर स्‍थित‍ि को देखते हुए पति ने सबके सामने कान पकड़कर माफी मांगी. पति आश्वासन और माफी मांगने के बाद महिला शांत हो गई और फिर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

पुलिस में फिलहाल कोई शिकायत नहीं

इस पूरे मामले में दिनारा पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस घटनाक्रम के बारे में या फिर किसी अन्‍य मामले में महिला या उसके परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस ने कहा कि यदि पी‍ड़‍ित लिखित शिकायत देती है तो मामले की निष्‍पक्ष जांच कराई जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं- ‘यहीं कूट दूंगा…’, आदिवासी छात्राें पर अभद्र टिप्‍पणी करने पर TI सस्‍पेंड, CM मोहन यादव ने लिया संज्ञान

ज़रूर पढ़ें