Morena: कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, कई संचालक क्लास बंद कर भागे, 80 प्रतिशत सेंटरों पर नहीं मिली सुविधाएं

MP News: मुरैना में शिक्षा विभाग की टीम के अधिकारियों के पहुंचते ही कई कोचिंग संचालकों ने अपनी कक्षाएं बंद कर दीं और मौके से चले गए.
Education Department's action against coaching center

कोचिंग सेंटर पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

MP News: मुरैना शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए शिक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की. विभागीय अधिकारियों के पहुंचते ही कई कोचिंग संचालकों ने अपनी कक्षाएं बंद कर दीं और मौके से चले गए.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि शहर के लगभग 80 प्रतिशत कोचिंग संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का अभाव है. इसके चलते विभाग ने संबंधित संचालकों को 3 से 4 दिन का अल्टीमेटम दिया है.

शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षित प्रवेश एवं निकास मार्ग, अग्निशमन यंत्र, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश, वेंटिलेशन तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. एवं बेसमेंटो में चल रही कोचिंग निर्धारित समय में व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

कई शिक्षक निजी कोचिंग में पढ़ाने के बाद स्‍कूल पहुंचते हैं

इस दौरान कुछ कोचिंग शिक्षकों ने अधिकारियों के सामने यह मुद्दा भी उठाया कि ये कार्यवाही एक बार सही से हो जाए, जिससे सुव्यवस्थित माहौल बन जाए और सरकारी स्कूलों में पदस्थ कुछ शिक्षक सुबह 7 बजे से 10 बजे तक निजी कोचिंग में पढ़ाने के बाद स्कूल पहुंचते हैं. उन्होंने मांग की कि यदि नियमों का पालन कराया जा रहा है, तो ऐसे सरकारी शिक्षकों के खिलाफ भी निष्पक्ष कार्रवाई की जाए.

फिलहाल शिक्षा विभाग ने सभी कोचिंग संचालकों को आवश्यक मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं- MP News: छात्रों को स्कूल में पढ़ाने की बात कहना पड़ा भारी, शिक्षिका ने बच्चों को क्लास से धक्का देकर निकाला

ज़रूर पढ़ें