मुरैना: पैसा डबल करने के लालच में बुरे फंसे निवेशक, करोड़ों रुपये लेकर संचालक रफूचक्कर
ठगी का शिकार हुए लोग
मुरैना: आपने अक्षय कुमार की हेरा फेरी फिल्म तो देखी ही होगी जिसे तरह से उस फिल्म में पैसा डबल करने वाली कंपनी में अक्षय कुमर(राजू) अपने दोनों दोस्तों का पूरा पैसा लगा देता है और बाद में वह कंपनी भाग जाती है इधर तीनों दोस्त कंगाल हो जाते है. ठीक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से सामने आया है. यहां पर भी पैसा डबल करने का सपने ने निवेशकों को कंगाल बना दिया है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
करोड़ों रुपये लेकर ठग हुआ रफूचक्कर
जिले में पैसा डबल करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की राशि जुटाने के बाद एक कंपनी का संचालक फरार हो गया. ठगी का शिकार हुए निवेशकों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की. पीड़ितों का आरोप है कि संचालक ने कम समय में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाकर बड़ी संख्या में लोगों से निवेश कराया था.
शुरुआत में कमाया भरोसा
शुरुआत में कुछ लोगों को भुगतान कर विश्वास हासिल किया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गया. घटना के बाद निवेशकों में आक्रोश व्याप्त है. पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर राशि वापस दिलाने की मांग की है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इस तरह के वित्तीय घोटालों में फर्जी कंपनियां या चिटफंड संचालक शुरुआत में लोगों का भरोसा जीतने के लिए कुछ समय तक मोटा रिटर्न देते हैं और जैसे ही बड़ा फंड जमा हो जाता है, वे दफ्तर बंद कर रफूचक्कर हो जाते हैं.
ये भी पढे़ं- ‘जनता भगवान है, उन्हें ही बार-बार खड़े कर रहे हो…’, मंच संचालक को शिवराज सिंह ने लगाई फटकार, जानें क्या है मामला