‘जनता भगवान है, उन्हें ही बार-बार खड़े कर रहे हो…’, मंच संचालक को शिवराज सिंह ने लगाई फटकार, जानें क्या है मामला

MP News: रायसेन जिले के सिलवानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए. संबोधन के लिए कृषि मंत्री का नाम मंच संचालक ने पुकारा और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जनता से खड़े होने के लिए कह दिया. इससे नाराज शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही संचालक को फटकार लगा दी.
raisen Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan reprimanded the stage anchor

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच संचालक को लगाई फटकार

MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रायसेन में अलग ही अंदाज देखने को मिला. उन्होंने मंच से संचालक को फटकार लगा दी. जनता मूर्ख नहीं है जो कह रहे हो बार-बार खड़े हो जाओ. ये गलत बात है. जनता ही अपनी भगवान है, उन्हें ही बार-बार खड़े कर रहे हो.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रायसेन जिले के सिलवानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए. संबोधन के लिए कृषि मंत्री का नाम मंच संचालक ने पुकारा और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जनता से खड़े होने के लिए कह दिया. इससे नाराज शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही संचालक को फटकार लगा दी.

उन्होंने कहा कि ये बहुत ही गलत बात है. मैं आपत्ति प्रकट कर रहा हूं. जनता मूर्ख नहीं बार-बार खड़े हो जाओ. ये गलत बात है. जनता ही अपनी भगवान है, उन्हें ही बार-बार खड़े कर रहे हो. मैं तो सबका सेवक हूं. मैं सबके लिए खड़ा हूं. तुम बैठो, तुम्हारे लिए मामा खड़ा रहेगा.

विकास कार्यों की दी सौगात

केंद्रीय मंत्री ने 60 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिलवानी के 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन कर निर्मित नए भवन का लोकार्पण रहा. लगभग 8.96 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस अस्पताल से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: MP News: जगदीशपुर में जल्‍द होगी डेस्टिनेशन कैबिनेट, CM मोहन यादव ने पुराने किले के इतिहास को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के दिए निर्देश

इन कार्यों का भी किया शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री ने बेगमगंज ब्लॉक के सुनवाहा में 2.95 करोड़ रुपए की लागत से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आवास गृह निर्माण, ग्राम मरखेड़ा टप्पा में 2.95 करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच मार्ग निर्माण शिलान्यास किया. सुल्तानगंज में 1.24 करोड़ रुपए की लागत से उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण, बम्होरी में 1.24 करोड़ रुपए की लागत से उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण तथा सुल्तानगंज में 99 लाख रुपए की लागत से विश्राम गृह निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी.

ज़रूर पढ़ें