Gwalior: सिरफिरे पिता-पुत्र की अजीब करतूत! दिन में बनी सड़क पर रात में चलवा दी JCB, अधिकारी को दी जान से मारने की धमकी

Gwalior News: नगर निगम के वार्ड-11 के अंतर्गत आने वाले गौसपुरा नंबर-2 में सिरफिरे पिता-पुत्र ने दोपहर के समय बनी नई सड़क पर रात को जेसीबी चलवा दी है.
They had a JCB operate on the road.

सड़क पर चलवा दी जेसीब

Gwalior News: ग्वालियर से एक अजीबो-गरीब मामला समाने आया है. नगर निगम के वार्ड-11 के अंतर्गत आने वाले गौसपुरा नंबर-2 में सिरफिरे पिता-पुत्र ने दोपहर के समय बनी नई सड़क पर रात को जेसीबी चलवा दी है. सड़क पूरी तरह से उखड़वा कर रख दी. इस घटना के बाद क्षेत्राधिकारी ने विरोध किया तो उन्‍हें जान से मारने की धमकी भी दे दी. इस मामले में क्षेत्राधिकारी की ओर से पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी अधिकारी को धमकाने के खिलाफ एमआईआर दर्ज कर ली गई है.

क्षेत्राधिकारी ने दी समझाइश

गौसपुरा के नंबर-2 में कबीर पार्क के सामने नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण कार्य करवाया गया था. यहां रहने वाले भागीरथ कुशवाह और उनके बेटे डालचंद कुशवाह ने सड़क निर्माण के दौरान पहले सीवर लाइन सही कराने के लिए बोला था. लेकिन उनको क्षेत्राधिकारी रामू सिंह ने समझाया कि सीवर लाइन ठीक है. इस बात पर लोग यहां विरोध करने लगे और दिन के समय में ये मान गए.

सड़क निर्माण के बाद चलवा दी जेसीबी

इसके बाद जब सड़क बन गई और रात के समय दोनों तरफ स्‍टापर लगाकर नगर निगम के ठेकेदार चले गए तो रात में जेसीबी बुलवाई और करीब 25 मीटर तक नई सड़क खुदवा दी. जब नगर निगम के ठेकेदार सड़क निर्माण वाली जगह पहुंचे तो सड़क पूरी तरह से खुदी हुई मिली. इसके बाद क्षेत्राधिकारी को बुलाया गया. क्षेत्राधिकारी के आने के उन्‍हें धमकी दी गई कि यदि फिर से सड़क बनाई तो जान से मार देंगे.

पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज हुई FIR

धमकी के बाद क्षेत्राधिकारी थाने पहुंच गए और भागीरथ कुशवाह और डालचंद कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी. इसके बाद ग्वालियर थाने में आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढे़ं- ‘बॉयफ्रेंड को घर में रखना चाहती है पत्नी…’, पति ने लगाया आरोप, कहा- जान से मारने की धमकी देकर गायब हो गई

ज़रूर पढ़ें