धार: भोजशाला के पास नमाज स्थल पर सस्पेंस बरकरार, प्रशासन तैयार कर रहा नया विकल्प

धार में भोजशाला परिसर के पास जुम्मे की नमाज को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन मुस्लिम समाज के लिए नमाज स्थल तय करने की कवायद में जुटा है
Dhar Bhojshala News

धार भोजशाला

इनपुट-जफर अली

धार में भोजशाला परिसर के पास जुम्मे की नमाज को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन मुस्लिम समाज के लिए नमाज स्थल तय करने की कवायद में जुटा है, लेकिन अब तक किसी स्थान पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है. पहले प्रशासन ने भोजशाला से करीब एक किलोमीटर दूर 40 पीर दरगाह के पास नमाज का विकल्प दिया था, जिसे मुस्लिम समाज ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नमाज के लिए भोजशाला परिसर से सटी हुई या नजदीकी जगह उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

अन्य स्थान को विकल्प के रुप में तैयार

अब प्रशासन ने 40 पीर दरगाह से लगभग 500 मीटर पहले स्थित एक अन्य स्थान को विकल्प के रूप में तैयार करना शुरू कर दिया है. आबकारी भण्डारग्रह डिस्लरी के पास स्थित इस जमीन को जेसीबी मशीनों से समतल किया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर खुले आसमान के नीचे नमाज अदा कराई जा सके. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी इस स्थान को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और न ही मुस्लिम समाज की सहमति मिली है.

जुम्मे की नमाज अदा नहीं करेगा-अब्दुल समद

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि अब्दुल समद पहले ही कह चुके है की प्रशासन के साथ हुई बैठक में नमाज का समय व्यर्थ चला गया और उनकी मांग के अनुरूप स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया. उनका कहना है कि यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उचित स्थान नहीं दिया गया तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे जिसको लेकर वे SC पहुंचे भी है साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन द्वारा तय और सुनिश्चित स्थान उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक मुस्लिम समाज जुम्मे की नमाज अदा नहीं करेगा.

वैकल्पिक स्थानों का निरीक्षण

फिलहाल जिला प्रशासन लगातार वैकल्पिक स्थानों का निरीक्षण कर रहा है और सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं पर भी काम जारी है. ऐसे में भोजशाला के पास जुम्मे की नमाज को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है.

  • डिस्लरी के पास प्रशासन द्वारा जमीन समतल की जा रही है.
  • 40 पीर दरगाह के बजाय एक नया विकल्प तैयार किया जा रहा है.
  • यह स्थान 40 पीर दरगाह से करीब 500 मीटर पहले स्थित है.
  • खुले मैदान में नमाज की व्यवस्था की तैयारी.
  • अभी इस स्थान पर नमाज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढे़ं- हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मध्य प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद को मिली जगह

ज़रूर पढ़ें