‘परमिशन होने पर भी पैसे मांगे’, एक्टर ने इंदौर पुलिस पर लगाए आरोप, बोले- वेब सीरीज बंद कर टीम मुंबई लौटी
एक्टर कपिल खादीवाला ने इंदौर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Web Series Shoot Halted: मॉडल और एक्टर कपिल खादीवाला ने इंदौर पुलिस पर रिश्वत मांगने, बदसलूकी करके परेशान करने के आरोप लगे हैं. अभिनेता ने वीडियो जारी करके पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए हैं. सीएम मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य जनप्रतिनिधियों से दखल देने की अपील की है.
क्या है पूरा मामला?
कपिल खादीवाला ने बताया कि वे रजनीश दुग्गल और ईशा तलवार जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रोडक्शन टीम से इंदौर आने के लिए कहा था. कनाडिया क्षेत्र के एक कैफे में शूटिंग चल रही थी. रात करीब 11 से 11.30 बजे के बीच पुलिस पहुंचती है और शूटिंग की अनुमति दिखाने के लिए कहा जाता है. इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई.
परमिशन होने के बाद भी पुलिस के जवानों ने शूटिंग रोकने का हम दबाव बनाया. अप्रत्यक्ष तरीके से पैसे मांगने का भी आरोप लगाया. खादीवाला ने आगे कहा कि महिला कलाकारों के साथ बदसलूकी की गई. यही वजह थी कि शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा और इसके बाद यूनिट मुंबई लौट आई. इसके बाद प्रोडक्शन टीम इंदौर की जगह किसी दूसरे शहर की प्लानिंग कर रही है.
इस मामले में पुलिस का क्या कहना है?
अभिनेता के आरोपों पर इंदौर पुलिस ने भी अपनी बात रखी है. रिश्वत मांगने और बदसलूकी किए जाने के आरोपों के सबूत मांगे हैं. एक्टर खादीवाला को नोटिस दिया गया है और तलब होने के लिए कहा गया है. पुलिस का कहना है कि कैफे को हर दिन तय वक्त पर बंद कराया जाता है. इसके साथ ही शूटिंग के लिए भी निर्धारित समय के लिए अनुमति दी जाती है. पुलिस का कहना है कि निर्धारित नियमों के आधार कार्रवाई हुई.
शूटिंग की अनुमति पर भी उठे सवाल
कपिल खादीवाला ने कहा कि शूटिंग की अनुमति के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. कमिश्नर ऑफिस, ACP से लेकर थाने तक परमिशन में 2 से 4 दिन लग जाते हैं. प्रोडक्शन टीम में इस तरह के सवाल किए जाते हैं, जैसे वे कोई गलत काम करने जा रहे हैं. सबसे बड़ी बात कपिल इंदौर के रहने वाले हैं.



