Damoh: PM आवास योजना के लिए 10,000 रुपये की मांग, रंगे हाथों पकड़ा गया ग्राम रोजगार सचिव

Damoh: तेजगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परासई के ग्राम रोजगार सचिव को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
Damoh News

ग्राम रोजगार सचिव

Damoh: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए. तेजगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परासई के ग्राम रोजगार सचिव (GRS) राजेश सिंह पिता भगवन सिंह लोधी उम्र 41 वर्ष को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

दो किस्तें पहले ही जारी हो चुकी है

जानकारी के मुताबिक, परासई गांव के रहने वाले संजू रजक प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही हैं. उनकी योजना की दो किस्तें पहले ही जारी हो चुकी थीं, जबकि तीसरी किस्त जारी कराने के एवज में रोजगार सचिव राजेश सिंह लोधी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. बाद में दोनों के बीच 8 हजार रुपये में सौदा तय हुआ.

रिश्वत मांगने की शिकायत कराई दर्ज

जिसके बाद पीड़ित संजू रजक ने 13 जुलाई 2026 को सागर लोकायुक्त कार्यालय पंहुचकर GRS द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा और रोजगार सचिव को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले के पंचायतो में हड़कंप मच गया.टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

किस्त जारी कराने के बदले रिश्वत की मांग

बताया जा रहा है कि आरोपी हितग्राही से प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त जारी कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था.जिस पर लोकायुक्त ने त्वरित एक्शन लेते हुए कार्रवाई की.यह कार्रवाई एक बार फिर सरकारी योजनाओं में रिश्वतखोरी पर बड़ी चोट मानी जा रही है.
इस पूरी कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक कमल सिंह उईके एवं निरीक्षक मंजू किरण तिर्की तथा आयुक्त पुलिस सागर स्टाफ शामिल रहा.

ये भी पढे़ं- दास्तान-ए-दतिया: दतिया के दिल में क्या है?