Jabalpur News: जबलपुर में नकली डीएपी फैक्ट्री का खुलासा, कृषि विभाग ने भारी मात्रा में खाद और कीटनाशक किए जब्त

Jabalpur News: कृषि अधिकारियों ने विकासखंड पाटन के ग्राम करोंदी में छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली डीएपी बनाने में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री और ब्रांडेड कपनी की खाली बोरियां जप्त की हैं. कार्रवाई में ग्राम करौंदी में 14 मील स्थित बहादुर सिंह राजपूत के घर से दानेदार सामग्री की 61 भरी और 100 खाली बोरियां तथा पीपीएल कंपनी के डीएपी के 56 खाली बैग बरामद किये गये.
jabalpur Fake DAP

जबलपुर में नकली डीएपी फैक्ट्री का खुलासा

Jabalpur News: बाजार में नकली खाद का कारोबार जमकर फल फूल रहा है. ऐसा एक मामला जबलपुर में सामने आया है, जहां कृषि विभाग के अधिकारियों ने नकली खाद की फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की और बड़ी मात्रा में नकली खाद बरामद की है. किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आकस्मिक जांच अभियान में कृषि अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है.

नकली डीएपी की सामग्री और खाली बैग जब्त

कृषि अधिकारियों ने विकासखंड पाटन के ग्राम करोंदी में छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली डीएपी बनाने में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री और ब्रांडेड कपनी की खाली बोरियां जप्त की हैं. कार्रवाई में ग्राम करौंदी में 14 मील स्थित बहादुर सिंह राजपूत के घर से दानेदार सामग्री की 61 भरी और 100 खाली बोरियां तथा पीपीएल कंपनी के डीएपी के 56 खाली बैग बरामद किये गये. दानेदार सामग्री का इस्तेमाल नकली डीएपी बनाने में किया जा रहा था. जबकि, खाली बोरियों पर पीपीएल कंपनी का नाम और लोगो स्थानीय स्तर छपवाया गया लग रहा था.

तौल कांटा-भरी बोरियां और संदिग्ध डीएपी जब्त

कार्रवाई के दौरान बहादुर सिंह राजपूत के निवास से तौल कांटा भी पाया गया. इसके अलावा पीपीएल पारादीप फास्फेट लिमिटेड की 31 भरी बोरियां भी जप्त की गई हैं. आशंका है कि ये बोरियां नकली डीएपी से भरी गई हैं. बहादुर सिंह राजपूत के निवास पर पायी गई ये सभी सामग्री को पंचनामा बनाकर जप्त कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें-मुरैना: एक्सपायरी शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, 205 पेटी बिकने के बाद खुली पोल, आबकारी जिला अधिकारी निलंबित

कृषि केंद्र से बिना अनुमति के कीटनाशक जब्त

कृषि अधिकारियों की टीम ने विष्णु वराह कृषि केंद्र की भी जांच की. जांच की कार्रवाई के दौरान इस प्रतिष्ठान से इमिडाक्लोप्रिड की 42 बोतलें, हेक्साकोनाजोल की 50 बोतलें, अटेन की 300 बोतलें और टीओपोमोज़ीम की 48 बोतलें बरामद की गईं. बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के बेचे जा रहे इन कीटनाशकों को भी पंचनामा बनाकर जप्त कर लिया गया है.

ज़रूर पढ़ें