निदान फॉल में दो युवकों का रेस्क्यू किया, जबलपुर में वन विभाग और पुलिस की टीम ने दोनों की जान बचाई

युवकों ने बताया कि अगर कोई कुछ बोलता है तो उसकी बात माननी चाहिए. खासतौर पर अगर कोई बड़ा कोई कुछ बोलता है तो उस पर ध्यान देना चाहिए. अब अगर दोबारा आएंगे तो टाइम से निकल जाएंगे. साथ ही सबसे अपील करते हैं कि कभी भी आएं तो जानकारी और गाइडलाइन का पालन जरूर करें.
After the rescue in Jabalpur, both the youths have appealed to the people at the waterfall to maintain distance during rain.

जबलपुर में रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों ने वाटरफॉल में लोगों से बारिश में दूरी बनाने की अपील की है.

MP News: जबलपुर के निदान फॉल में फंसे दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वन विभाग और पुलिस की टीम ने करीब 3 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. आयरन बर्मन और हर्ष शुक्ला नाम की दो युवक निदान वॉटरफॉल घूमने के लिए आए थे लेकिन अचानक तेज बारिश और वॉटरफॉल में पानी का बहाव तेज होने की वजह से युवक फंस गए थे.

‘पहली बार आए थे, इसलिए आईडिया नहीं था’

रेस्क्यू करके बाहर निकाले गए दोनों युवकों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद दिया. दोनों युवकों ने बताया, ‘हम लोग निदान वाटरफॉल घूमने आए थे. हम लोग ज्यादा ऊंचाई पर नहीं गए थे, लेकिन अचानक से पानी आ गया. हम पहली बार आए थे, इसलिए आईडिया नहीं मिल सका. लगभग 5 घंटों तक फंसे रहे. जैसे-तैसे निकल सके हैं.’

युवकों ने बताया कि अगर कोई कुछ बोलता है तो उसकी बात माननी चाहिए. खासतौर पर अगर कोई बड़ा कोई कुछ बोलता है तो उस पर ध्यान देना चाहिए. अब अगर दोबारा आएंगे तो टाइम से निकल जाएंगे. साथ ही सबसे अपील करते हैं कि कभी भी आएं तो जानकारी और गाइडलाइन का पालन जरूर करें.

‘सुंदरता देखकर लोग मदहोश हो जाते हैं’

रेस्क्यू करने वाली टीम के एक सदस्य ने बताया कि हमको रात 8 बजे दो लड़कों के फंसने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही हम लोग तुरंत निदान कुंड पहुंचे. यहां अक्सर बीच में झरने के पानी से नदी की तरह बन जाता है. लगभग 3-4 घंटे का ऑपरेशन चला. अंधेरे के कारण काफी डेंस था, जिससे रेस्क्यू खतरनाक हो गया था.

वहीं वाटरफॉल के एक स्टाफ ने बताया कि हम लोग टिकट काउंटर पर ही लोगों को चेतावनी देते हैं कि दूर से ही झरने का आनंद लेना. हमेशा एक से दो स्टाफ रहता है. उस समय भी एक स्टाफ था. सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया था. शायद इन दोनों ने अनसुना कर दिया था. ये लोग शायद फोटो खींचने में मसरूफ थे. हम लोग पूरी सतर्कता बरतते हैं. हमारी तरफ से सभी व्यवस्था है. लेकिन कुछ लोग मदहोश होकर जाते हैं. हमारी लोगों से अपील है कि गाइडलाइन का पालन जरूर करें.

ये भी पढे़ं: ट्विशा केस में कोर्ट ने आरोपियों की आपत्तियां खारिज की, समर्थ सिंह को देना होगा पासवर्ड; मीडिया कवरेज पर रोक की मांग भी ठुकराई

ज़रूर पढ़ें